Trending

राशिफल 14 फरवरी 2018 : गणपति बाबा के कृपा आज इन 4 राशिवालों का होगा मंगल, पढ़ें आज का राशिफल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज बुधवार 14 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 14 February 2018.

Rashifal 14 february 2018, 14 february horoscope, 14 फरवरी राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 14 फरवरी

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कोई भी लेन-देन सावधानी से करें। एकतरफा प्यार आपको निराश कर सकता है। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का जरिया साबित होंगी। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। आज यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। रुके हुए काम भी समय से पूरे हो जाएंगे। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प और रोमांचक समय बिताने के लिए अच्छा समय है। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप नई योजना बना सकते हैं। धन की प्राप्ति के रास्ते निकलेंगे। परिवार में समस्याओं का समाधान होगा। कॅरियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी संबंधी समस्या का हल हो सकता है। अपने सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बनेगी। आपके अपने आपका विरोध कर सकते हैं। झूठे आरोप से बचें। आप आज सकारात्मक उर्जा से भरे हुए हैं। हालाँकि आपका उद्देश्य अच्छा है परन्तु आपकी बातों का हर स्थान पर स्वागत नही होगा। आपको अपनी प्रवृति का उपयोग अपने आप को खुशी देने के लिए भी करना चाहिए और आज आप अपने ऊपर अच्छी खासी रकम खर्च कर सकते हैं।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके दैनिक कार्यों में अनियमितता रहेगी। आपको कार्यस्थल पर और पारिवारिक जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं। हालाँकि इस समय ऐसा कर पाना थोडा मुश्किल है, लेकिन मन को शांत रखें। आपके सामने कई अवसर एक साथ आयेंगे, आपको सोच समझकर उनमें से चुनना है। यश, प्रतिष्ठा में बढोत्तरी होगी। शिक्षा क्षेत्र में प्रगति होगी। आज आपके विचार स्थिर नहीं रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। आप अपना लक्ष्य निर्धारित कीजिए, उसके लिए एक ठोस योजना बनाइये, उस योजना पर काम कीजिए। कुटुम्ब परिजनों से सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज नौकरी तथा व्यवसाय में परिश्रम से लाभ के योग हैं। आज आप थोड़ा तनाव में रहेंगे। थोड़ा सय्यम रखें। आप अपने भविष्य के लिए सकारात्मक होकर निर्णय लें। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। शत्रु पक्ष प्रभावी रहेगा। व्यय की अधिकता रहेगी। आपके जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपका मार्गदर्शक एवं सहयोगी व्यक्तित्व आपके प्रियजनों के लिये बहुत अच्छा साबित होगा। आपके प्रभावशाली स्वभाव के कारण मिलने वाला सहकार्य केवल उनके लिये मददगार ही साबित नही होगा परंतु आपके लिये भी सकारात्मक साबित होगा।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी षड्यन्त्र का शिकार हो सकते हैं। अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अन्दर ताकत की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। मौसम में बदलाव का असर आप पर पड़ सकता है। अपने परिवार के हितों के खिलाफ काम न करें। मुमकिन है कि आप उनके नजरिए से सहमत न हों, लेकिन निश्चित तौर पर आपके काम बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज ऑफिस में आपको टीम का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज सेहत से जुड़ी समस्याएं आपको परेशानी दे सकती हैं। समूहों में शिरकत दिलचस्प लेकिन खर्चीली रहेगी, ख़ास तौर पर अगर आप दूसरों पर खर्च करना नहीं बन्द करेंगे तो। जिन दोस्तों से अरसे से मुलाकात नहीं हुई है, उनसे मिलने के लिए सही समय है। अपने दोस्तों को पहले ही इत्तला कर दें कि आप आ रहे हैं, नहीं तो काफी वक़्त खराब हो सकता है। रिश्तेदारों से तनाव और मतभेद दूर होंगे। व्यापार, धंधे में अच्छे लाभ के योग है। आप अपनी समझदारी से कठिन काम भी सरलता से पूरा कर लेंगे। आपकी मेहनत आगे चलकर आपके लिए बहुत कारगर साबित होगी। आप अपनी क्षमता जताने में कोई कसर न छोड़ें।

Rashifal 14 february 2018, 14 february horoscope, 14 फरवरी राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 14 फरवरी

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको शैक्षिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा क्योंकि आप जिन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। सम्बंधो में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। सम्बंधो में मधुरता आ सकती है। आज आपके शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते हैं। आज अपनी रणनीति किसी के साथ साझा न करें। किसी व्यक्ति पर अधिक विश्वास न करें। व्यावसायिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ सकती है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। काम-काज में जरूरत से ज़्यादा तनाव के चलते परिवार की जरूरतों और इच्छाओं को दरकिनार न करें।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। आपके अंदर नेतृत्व का गुण और लोगों की जरूरतों को समझने की संवेदनशीलता है। अगर आप खुद को अभिव्यक्त करने पर ज़ोर देंगे, तो सफलता आपके कदम चूमेगी। चतुराई से काम लेने पर पैसा बचाने में कामयाब होंगे। कुछ अहम फैसले लेने पड़ेंगे। परिजनों के उत्साहवर्धन हेतु प्रयास करेंगे। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की जरूरत है। भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा। बुद्धिमानी और दूरदर्शिता की समाज में सराहना होगी। व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है। कामकाज की स्थिति अनुकूल रहेगी।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी। आज रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है, क्योंकि उन्हें वह शोहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें लम्बे समय से तलाश थी। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ फिर से आकर्षित महसूस करेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप अपने काम से संबंधित यात्रा की तैयारी करेंगे। ये यात्रा आपको सफलता दिलाएगी। आज आप नई योजनाएं बनाएंगे। धन प्राप्ति संभव है। युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पडेगा। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे प्रतिभा के बल पर कार्यक्षेत्र में खास पहचान बना लेंगे गणेश जी कहते हैं यात्रा करने से उत्साह बढ़ेगा। आप खुद पर सयंम बना के रखें ताकि आपको कोई शारीरिक परेशानी न हो। खासकर तब जब आप दूसरों से अपनी परेशानी छुपते हैं। आपको अपनी हार से कुछ सबक सीखने की जरूरत है, क्योंकि आज अपने दिल की बात जाहिर करने से नुकसान भी हो सकता है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका सांसारिक चीजों के प्रति लगाव बढ़ेगा। पार्टनर को पूरा समय देंगे। मेहमानों के आने से घर में व्यस्तता का माहौल रहेगा, व्यक्तिगत कार्य अधूरे रहेंगे। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जो आपको तनाव दे सकता है। शाम के समय आप आराम से अपने लिए कुछ वक्त निकाल सकते हैं। नई जगहों की यात्रा हो सकती है। मन में कोई न कोई आशंका बनी हुई रहेगी। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। धन संपत्ति-मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। जल्दबाजी में निवेश न करें। आज मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा वाहन का सुख प्राप्त होगा खर्च की अधिकता रहेगी किंतु चिंता ना करें आय के स्रोत बनेंगे। घर की साज-सज्जा में फेरबदल करेंगे। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण बीतेगा। आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को काबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा खुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login