राशिफल

वास्तु के अनुसार घर में फिश एक्वेरियम रखना होता है बहुत फलदायी,मिलते हैं चौकाने करने वाले फायदे

हर व्यक्ति की चाहत होती है कि वह अपने घर को सजाकर रखे। इसके लिए वह घर में तरह-तरह की सजावट की वस्तुएं रखता है। घर में सजावट ना होने पर घर बहुत ही उदास लगता है। कुछ लोगों को आपने घर में फिश एक्वेरियम भी रखते हुए देखा होगा। यह घर की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ वास्तु के हिसाब से भी काफी शुभ माना जाता है। इसलिए यह जानना बहुत जरुरी हो जाता है कि घर में मछलियों को रखने से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।

घर में फिश एक्वेरियम रखने से घर में सकारात्मक उर्जा बनी रहती है। लेकिन घर में फिश एक्वेरियम रखने से पहले कुछ बातों पर ध्यान देने की जरुरत होती है। एक्वेरियम में कुल 9 मछलियाँ रखना शुभ होता है। एक भी मछली कम होने पर शुभ प्रभाव नहीं मिल पाता है। मछलियाँ रखना ही बड़ी बात नहीं होती है, उन्हें समय-समय पर खाना भी देना होता है। घर का एक सदस्य इस काम को करे तो ज्यादा अच्छा रहता है। आज हम आपको घर में एक्वेरियम रखने से होने वाले फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

एक्वेरियम रखने से होते हैं ये फायदे:

अगर आप अपने घर या ऑफिस में फिश एक्वेरियम रखते हैं तो नकारात्मक उर्जा का नाश हो जाता है और उस जगह पर सकारात्मक उर्जा का संचार होने लगता है। मछलियाँ नकारात्मक उर्जा को घर में प्रवेश नहीं करने देती हैं। इसलिए हर व्यक्ति को घर या ऑफिस में मछलियाँ रखनी चाहिए।

मछलियों को अच्छे शगुन का प्रतिक माना जाता है। अगर आपने घर में मछलियाँ रखी हुई हैं तो घर में आने वाली बुरी नजर का प्रभाव नष्ट हो जाता है।

अगर आप घर पर रखी हुई मछलियों को रोजाना चारा डालते हैं तो आपको हर काम में सफलता मिलती है। वास्तु के हिसाब से यह बहुत ही शुभ माना जाता है।

अगर घर में फिश एक्वेरियम रखा हुआ है तो घर में ची उर्जा का संचार होता है। यह उर्जा आपकी सेहत को अच्छा रखने और धन बढ़ाने का काम करती है। इससे जीवन में आने वाली कई परेशानियों का अंत भी हो जाता है।

अगर आपने घर में फिश एक्वेरियम रखा है और अचानक उसमें रखी हुई कोई मछली मर जाती है तो इसका मतलब यह होता है कि आपके ऊपर आने वाली कोई बड़ी मुसीबत टल चुकी है। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि मछलियाँ आने वाली परेशानियों को अपने ऊपर ले लेती हैं।

हर किसी के जीवन में पैसे की बहुत ज्यादा जरुरत होती है। लेकिन कुछ लोगों को जीवन भर पैसे के आभाव का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को घर में फिश एक्वेरियम रखना चाहिए। यह आपकी आर्थिक समस्याओं का जल्द ही निपटारा कर देती है।

वास्तु के हिसाब से अगर आप घर में फिश एक्वेरियम रख रहे हैं तो उसे घर के वरांडे के दक्षिण-पक्षिम कोने में रखना ज्यादा शुभ होता है। जिस कोने पर घर के हर सदस्य की नजर पड़े वहाँ भी फिश एक्वेरियम को रखा जा सकता है।

ऐसा कहा जाता है कि घर में मछलियों का होना मानसिक शांति प्रदान करता है। इससे घर में शांति बनी रहती है और सदस्यों को मानसिक शांति मिलती है। इसस्से घर में सुख-समृद्धि आती है।

Back to top button