बॉलीवुड

शादी के बाद रोहित ने अनुष्का को दी सरनेम न बदलने की सलाह, अनुष्का के जवाब से परेशान हो गए विराट

मुम्बई – इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सात फेरे ले चुके हैं और इस वक्त दोनों अपने हनीमुन पर हैं। विराट कोहली भले ही टीम से दूर हों, लेकिन टीम श्रीलंका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। श्रीलंका के खिलाफ टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा ने धमाकेदार पारी खेली और अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाया। पहले वन डे में मिली हार के बाद इस तरह की जबरदस्त जीत से टीम का मनोबल काफी ऊंचा हो गया है। लेकिन, आज हम रोहित शर्मा की पारी की बात नही कर रहे, बल्कि हम बात कर रहे हैं शादी के बाद अनुष्का को रोहित की ओर से दी गई सलाह की।

गौरतलब है की विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भारत से दूर इटली के गांव मिलान में शादी की। ये शादी भले ही बेहद गुपचुप तरीक से हुई हो लेकिन जब अनुष्का और विराट हनीमुन से वापस आएंगे तो दिल्ली और मुम्बई में उनकी शादी की ग्रांड पार्टी रखी जायेगी। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हस्तियां शामिल होंगी।

आपको बता दें कि दिल्ली में 21 दिसंबर और मुम्बई में 26 दिसंबर को दोनों की शादी का ग्रांड रिसेप्शन रखा गया है। मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में बॉलीवुड हस्तियां और क्रिकेटर्स शामिल होंगे। बात करें अनुष्का शर्मा को रोहित शर्मा की ओर से शादी के बाद मिली सलाह की तो विराट और अनुष्का की नई जिंदगी के लिए ढेरों बधाईयां मिली। उनमें से एक बधाई विराट कोहली की अनुपस्थिती में कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने भी अनुष्का शर्मा को दी। लेकिन, रोहिक ने अनुष्का और विराट को बधाई देने के साथ साथ अनुष्का को एक सलाह भी दे ड़ाली।

रोहित शर्मा ने विराट और अनुष्का को शादी बधाई देते हुए ट्वीट किया – ‘आप दोनों को मुबारक हो! विराट कोहली, मैं तुम्हारे साथ हस्वैंड हैंडबुक शेयर करूंगा। अनुष्का शर्मा, सरनेम मत बदलना।’

गौरतलब है कि अनुष्का और रोहित, दोनों का ही सरनेम ‘शर्मा’ ही है।

रोहित के इस ट्वीट का जबाव देते हुए अनुष्का ने लिखा – ‘हाहाहा, शुक्रिया रोहित। आपकी शानदार इनिंग के लिए धन्यवाद।’

आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का की मुलाकात साल 2013 में एक शैंपू के ऐड की शूटिंग के दौरान हुई थी। लेकिन, अनुष्का की दादी ने इस राज से पर्दा उठाते हुए बताया है कि दोनों एक दूसरे को बचपन से ही जानते हैं। दोनों के परिवारों के बीच दोस्ताना रिश्ता है।

Back to top button