राशिफल

जन्म बार से जानिये व्यक्ति कितना सौभाग्यशाली है और क्या है आप में खासियत

ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य बताने के लिए कई विधियां बताई गई हैं और इसमे से ही एक है व्यक्ति के जन्म वार के आधार पर उसके स्वभाव और लक्षण का निर्धारण। जी हां, सप्ताह के दिन तो हम हर रोज बदलते देखते हैं पर इसका महत्व कम ही जानते हैं पर ज्योंतिष की माने तो व्यक्ति का जन्म जिस वार को होता है उस दिन का प्रभाव भी उस पर काफी हद तक होता है। दरअसल ज्योतिष के अनुसार सप्ताह का हर दिन अलग-अलग ग्रह से संबंधित है। ऐसे में उन ग्रहों का सातों दिन पैदा होने वाले जातकों के स्वभाव पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको इसी आधार पर जन्म-वार के जरिए व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बाते बताने जा रहे हैं।

जन्मवार से जानिये अपना भविष्य

रविवार में जन्मे व्यक्ति कैसे होते हैं

रविवार को जन्मे व्यक्ति पर सूर्य का प्रभाव रहता है। ऐसे में ये लोग सामान्यत: भाग्यशाली रहते हैं। इनकी आयु भी लम्बी होती है। स्वभाव की बात करें तो ऐसे व्यक्ति कम बोलने वाले और धर्म-कर्म में में रुचि रखते हैं। वही गुणों में भी आगे होते हैं..  ऐसे लोग बुद्धीमान होने के साथ कला और संगीत में भी निपुण होते हैं।  साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। रिश्तो के लिए भी अपना सब कुछ न्योंछावर करते हैं और घर-परिवार के सदस्यों को खुश रखने का हर सम्भव प्रयास करते हैं। भाग्य की बात करें तो सामान्यत्या ये लोग 20 से 22 वर्ष की आयु तक कष्ट झेलते हैं पर उसके बाद इनकी किस्मत इनका खूब साथ देती है। ऐसे व्यक्ति बलशाली होने के साथ व्यक्तित्व के भी धनी होते हैं।

सोमवार में जन्मे व्यक्ति कैसे होते हैं

सोमवार को जन्मे लोगों पर चंद्र का प्रभाव रहता है। ऐसे में इनका स्वभाव शांत तथा आध्यात्मिक रहता है। ऐसे लोग हंसमुख और मीठा बोलने वाले होते हैं.. साथ ही सुख-दुख हर परिस्थिति में समान भाव रखते हैं। गुणों की बात करें तो ये ज्ञानी, कला-कुशल और धैर्यवान होते हैं। वहीं अगर शारीरिक लक्षणों की बात करें तो इस दिन जन्मे व्यक्ति को सर्दी और कफ की परेशानियां रहती हैं।। साथ ही बीमारियों के कारण कमजोरी भी बनी रहती है।कैरियर बनाने के लिए इनको काफी महनत करनी पड़ती है पर आखिरी में सफलता इनके कदम चूमती है  और इस तरह कड़ी मेहनत के बाद प्राप्त की हुई सफलता लंबे समय तक इनका साथ भी देती है। रिश्तों और घर-परिवार की बात करें तो सोमवार को जन्मे इंसान के लिए प्यार और रिश्तों का काफी महत्त्व होता है, अगर एक बार ये किसी से प्यार करते है उसे पूरी जिंदगी निभाते भी हैं, हालांकि ऐसे लोगों के जीवन साथी के रूप में थोड़ा अहम् रखते हैं और रिश्ते में हमेशा अपनी चलनी की प्रवृति भी रखते हैं।

मंगलवार में जन्मे व्यक्ति कैसे होते हैं

मंगलवार को जन्मे व्यक्ति पर मंगल ग्रह का काफी हद तक प्रभाव पड़ता है ऐसे में इस दिन जन्में लोग स्वभाव से उग्र, साहसी और महत्वाकांक्षी होते हैं। साथ ही इनमें नेतृत्व करने की की क्षमता भी दूसरों  के मुकाबले अधिक होती है जिससे कि ये लोग जिम्मेदारियों के कार्य में सफल भी होते हैं। करियर की लिहाज से मंगलवार को जन्में लोग खेल, पहलवानी, सेना या पुलिस विभाग में सफल रहते हैं। वैसे किस्मत के य लोग भी धनी होते हैं । वहीं शारीरिक लक्षणों की बात करें तो ये लोग सामान्यतया रक्तवर्ण या गेहूंआ रंग के होते है। साथ ही इन्हें ब्लड और स्कीन से संबंधित रोग होने की सम्भावना रहती है।

बुधवार में जन्मे व्यक्ति कैसे होते हैं

बुधवार के दिन जन्म लेने वाले लोग पर बुध ग्रह का प्रभाव होने के कारण ये लोग बुद्धिमान होने के साथ कई कलाओं में भी निपुण होते हैं। वहीं स्वभाव से मधुर भाषी और सामान्यत: धर्म-कर्म में रूचि रखने वाले होते हैं। जीवन भर ये लोग ज्ञान और धर्म के मार्ग पर चलते हैं। माता-पिता से ऐसे लोग विशेष प्रेम रखते हैं और उनकी सेवा का भाव भी रखते हैं।  वेसे देखा जाए तो इन्हें 8 और 22 वर्ष की आयु में परेशानियों का सामना करना भी पड़ता है। । वहीं बुधवार को जन्म लेने वाली स्त्री भी काफी गुणी होती है। ऐसी स्त्रियां शिक्षा के क्षेत्र में खास उपलब्धि हासिल करती हैं,असल में इन्हें मां सरस्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही ऐसी स्त्रियां दिखने में सुंदर और और  कई कलाओं में कुशल होती हैं।

गुरुवार में जन्मे व्यक्ति कैसे होते हैं

गुरुवार के दिन जन्में लोग बुद्धिमान होने के साथ पराक्रमी भी होते हैं, ऐसे लोग किसी भी मुश्किल समय का सामना बड़ी ही समझदारी के साथ करते हैं। साथ ही ये लोग हमेशा अच्छी के बीच रहते हैं और मित्रों की ओर से हमेशा खुश रहते हैं। बृहस्पिति ग्रह के प्रभाव से इनका स्वभाव गंभीर चिंतन करने वाला और धार्मिक होता है। भाग्य की बात करें तो वैसे तो बृहस्पिति के कारण इन्हे जीवन में यश और सफलता मिलती है पर जीवन के 7, 12, 13, 16 और 30 वर्ष की आयु में संकट का सामना भी करना पड़ सकता है।

शुक्रवार में जन्मे व्यक्ति कैसे होते हैं

शुक्रवार को जन्मे लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव माना जाता है। ऐसे में अगर शुक्र ग्रह की स्थिति ठीक है तो ऐसा व्यक्ति कलाप्रिय और तेज बुद्धि का होगा। साथ ही आधुनिक विचारों को काफी महत्व देने वाला होगा। इनमें व्यवहार कुशलता भी पाई जाती है.. ये लोगों को अपनी बातों से प्रभावित करने में निपुण होते हैं । हां पर अगर यदि शुक्र ग्रह खराब है तो फिर ऐसे लोग विलासितापूर्ण जीवन बिताने वाले हो जाते हैं। वैसे सामान्यतया भी ऐश्वर्यपूर्ण जीवन इन लोगों को काफी पसंद होता है । साथ ही ये लोग कला के क्षेत्र में खास मुकाम हासिल करते हैं। पर साथ ही  20 और 24 वर्ष की आयु में इन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

शनिवार  में जन्मे व्यक्ति कैसे होते हैं

शनिवार को जन्म लोग पर शनि ग्रह का प्रभाव माना गया है ऐसे में अगर शनि ग्रह शुभ स्थिति में हैं तो जातक न्यायप्रीय और कलाप्रिय होगा। स्वभाव से स्पष्टवादी और सिद्धांतप्रिय रहेगा, पर वहीं शनि की स्थिति ठीक नहीं है तो फिर ऐसे लोग गरम स्वभाव, निर्बल शरीर और आलसी स्वभाव के होते हैं।

Back to top button