राजनीति

बड़ी ख़बर : अमेरिकी वै‌ज्ञानिकों ने ढूँढ निकाला समुद्र पर बना राम सेतु, वीडियो देखकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली – राम सेतु का निर्माण हमेशा से एक बहस का मुद्दा रहा है। राम सेतु पर न जाने कितने देशी और विदेशी वैज्ञानिकों ने रिसर्च किया, लेकिन कोई भी इस बात का प्रमाण नहीं दे सका की वाकई में प्रभु श्री राम ने भारत और श्रीलंका के बीच समुद्र पर को सेतु बनाया था। लेकिन, एक अमेरिकी टीवी चैनल ने राम सेतु के अस्तित्व को ढूँढ निकाला है, जिससे आपके सारे संदेह दूर हो जाएंगे। इस अमेरिकी चैनल ने इस पर एक कार्यक्रम बनाया और पर सेतु पर काफी रिसर्च किया। जो वीडियो आप नीचे देखने जा रहे हैं वो इस प्रोग्राम का प्रोमो है।  

रामसेतु का जिक्र रामायण और रामचरितमानस में किया गया है। लेकिन, कुछ लोग ये मानते हैं कि राम सेतू एक कल्पना है। लेकिन, एक साइंस चैनल ने तथ्यों के साथ रामसेतु के बारे में कहा है कि यह कोरी कल्पना नहीं हो सकता है। चैनल ने इस बात के प्रमाण ढूँढ निकाले हैं कि भारत और श्रीलंका के बीच स्थित इस बलुई रेखा पर मौजूद पत्थर करीब 7000 साल पुराने हैं। इन पत्थरों से भारत और श्रीलंका के बीच मानव निर्मित पुल बनाये जाने की बात सच साबित होती है।

चैनल के मुताबिक, उन्होंने समुद्र में राम सेतु की हकीकत का पता लगाने के लिए रामायणकाल की अवधि जानने के लिए वाल्मीकि रामायण के आधार पर किए गए ‌रिसर्च का सहारा लिया। चैनल के वैज्ञानिकों ने वाल्मीकि रामायण में दर्ज तारों की स्थिति का पता लगाकर उस काल का समय निकाला. जिसके मुताबिक राम सेतु का निर्माण करीब 7000 साल पहले किया गया था। आपको बता दें कि अमेरिकी टीवी चैनल डिस्कवरी कम्यूनिकेशंस ने राम सेतु पर एक टीवी कार्यक्रम बनाया है, जिसमें वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर भारत और श्रीलंका के बीच एक पुल होने की बात के प्रमाण दिये गए हैं।

चैनल ने टि्वटर पर इस प्रोग्राम के प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा है – ‘क्या हिंदुओं के बीच प्रचलित भारत और श्रीलंका को जोड़ने के लिए पुल होने का मिथक सच है?’ सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। चैनल द्वारा किये गए ट्वीट को सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने री-ट्वीट करते हुए ‘जय श्रीराम’ लिखा है। आप जो वीडियो देखने जा रहे हैं उसे सेटेलाइट से ली गई तस्वीरों में आप उस क्षेत्र को देख सकते हैं, जहां पर राम सेतु बना हुआ है। वीडियो में पूरी संरचना दिखाई दे रही है। देखिए वीडियो –

Back to top button