बॉलीवुड

विराट-अनुष्का की शादी कितने दिन टिकेगी? ज्योतिषों ने कर दी बेहद चौकाने वाली भविष्यवाणी

नई दिल्ली भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी कर ली है। 11 नवम्बर को दोनों ने देश से दूर इटली में जाकर कुछ खास लोगों के सामने शादी कर दी। यह खबर पूरे दिन हर जगह छाई रहीं। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की अटकले लगाये जा रहे थे। आपको बता दें कि विराट कोहली शादी की वजह से श्रीलंका के खिलाफ हो रही वनडे सिरीज से बाहर हैं। विराट अनुष्का की शादी के बाद अब सभी लोगों की तरह ज्योतिष भी उनकी शादी पर चर्चा कर रहे हैं और भविष्यवाणियाँ कर रहे हैं।

अगर आपके मन में भी ये सवाल उठ रहा है कि विराट अनुष्का की शादी के बाद दोनों की लाइफ कैसी होगी, तो हम आपको एक बहुत ही फेमस ज्योतिषी की भविष्यवाणी के बारे में बता देते हैं। इस ज्योतिष ने दोनों की कुण्डली मिलाकर जो भविष्यवाणी की है वो वाकई में चौकाने वाली है। ज्योतिष शास्त्रियों द्वारा विराट और अनुष्का के भविष्य के बारे में जो दावे किये जा रहे हैं, वो बेहद चौकाने वाले हैं।

देश के सबसे प्रसिद्ध ज्योतिष शास्त्रियों में से एक मालव भट्ट जी ने विराट और अनुष्का की शादी के बाद दोनों की कुण्डली को मिलाते हुए ये भविष्यवाणी की है इस शादी से विराट और अनुष्का दोनों को फायदा होगा। विराट और अनुष्का दोनों का करियर और तेजी से आगे बढ़ेगा और दोनों जीवन में काफी खुश रहेंगे। लेकिन, मालव भट्ट जी ने यहां एक चौकाने वाली बात ये बताई है कि अनुष्का और विराट के बीच अलग प्रोफेशन होने के कारण विवाद भी हो सकता है और रिश्ते में दूरी भी आ सकती है।

भले ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भारत से दूर इटली के गांव मिलान में गुपुचप तरीके से शादी कर ली हो और इस शादी में ज्यादा लोग शामिल न हो पाये हो। लेकिन, दोनों जल्द ही देश वापस लौट आने वाले हैं और उनके लौटने के बाद दिल्ली और मुम्बई में ग्रांड पार्टी होगी, जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हस्तियां शामिल होंगी।

खबरों के मुताबिक, दिल्ली में 21 दिसंबर और मुम्बई में 26 दिसंबर को दोनों की शादी का ग्रांड रिसेप्शन रखा गया है, जिसमें बॉलीवुड हस्तियां और क्रिकेटर्स शामिल होंगे।

Back to top button