दिलचस्प

जानें एक ऐसे अनोखे गाँव के बारे में जहाँ उम्र के इस पड़ाव पर लड़कियाँ बन जाती हैं लड़का

यह बात सभी लोग जानते हैं कि यह दुनिया बहुत बड़ी है और यहाँ कई अनोखी और आश्चर्यजनक चीजें होती रहती हैं। कई ऐसी घटनाएँ होती हैं, जिनके ऊपर विश्वास ही नहीं होता है। कई बार खुद की आँखों से देखने के बाद भी यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है। यह बात सभी जानते हैं कि मनुष्य के दो ही लिंग हैं। एक स्त्री और दूसरा पुरुष। दोनों के लिंग का निर्धारण जन्म के समय ही हो जाता है। लेकिन एक ऐसा गाँव भी है, जहाँ किशोर होते ही लड़कियाँ लड़का बन जाती हैं।

दरअसल हम बात कर रहे हैं डोमिनिकन रिपब्लिक के एक छोटे से गाँव ला सेलिनास की। यहाँ के पैदा होने वाले बच्चों को एक अजीब तरह की बीमारी ने जकड़ रखा है। इस बीमारी का असर ऐसा है कि जन्म से लड़की बंकर पैदा हुई बच्ची जब किशोरावस्था में आती है तो वह अपने आप लड़का बन जाती है। जानकारी के अनुसार इस कैरिबियाई देश के सेलिनास गाँव में 12 साल की लड़कियों को लड़का बनाने की लाइलाज बीमारी से पूरा गाँव परेशान है।

जो बच्चे इस बीमारी से ग्रसित हैं, उन्हें लोग नीची नज़रों से देखते हैं। समाज में उन्हें वो दर्जा नहीं दिया जाता है जो अन्य बच्चों को दिया जाता है। बीमारी से ग्रसित इन बच्चों को ग्वेदोचे नाम से बुलाया जाता है। यह शब्द किन्नरों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। चिकित्सकों के अनुसार यह बीमारी एक अनुवांशिक विकार का नतीजा है। स्थातनीय भाषा में इससे ग्रस्तक बच्चों को ‘सूडोहर्माफ्रडाइट’ कहते हैं।

इस बीमारी से ग्रसित लड़कियों में धीरे-धीरे लड़कों के अंग विकसित हो जाते हैं और उनकी आवाज भी भारी हो जाती है। उनके शरीर में वो बदलाव होने लगते हैं जो धीरे-धीरे उन्हें लड़की से लड़का बना देते हैं। यह एक अजीबो-गरीब बीमारी है जो गाँव के हर 90 में से 1 बच्चे को अपना शिकार बना रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इन बच्चों में हार्मोनल एंजाइम की कमी के चलते वे बिना किसी स्त्री या पुरुष अंग के जन्म लेते हैं। इसके बाद ही लड़की बनकर पैदा हुई बच्ची धीरे-धीरे लड़का बन जाती है।

Back to top button