राशिफल

राशिफल 2 दिसंबर 2017: आज शनिदेव इन राशियों का कर सकते हैं कल्याण, होगी मनरोएथ पूरी, पढ़ें राशिफल

2 दिसंबर 2017, शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 2 December 2017.

राशिफल 2 दिसंबर 2017 ( आज का राशिफल Rashifal 02 December 2017 )-

Rashifal 2 December 2017, आज का राशिफल, 2 दिसंबर रशिफल, राशिफल, 2 December horoscope, 2 दिसंबर राशिफल, astrological Daily horoscope, daily predictions, Rashifal 2 December 2017, आज का राशिफल, ज्योतिषीय, दैनिक राशिफल

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। परिवार में क्लेश, मनमुटाव हो सकता है। निद्रा का अभाव रहेगा। मानहानि होने की आशंका है। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है। पड़ोसियों से किसी बात पर मतभेद की संभावना है। भविष्य को लेकर बेकार में चिंता करते रहना आपको बेचैन कर सकता है। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फायदेमंद होगी। मित्रों से मुलाकात होगी। कारोबार में अच्छी खबर मिलेगी। परिश्रम से इच्छित सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को गौर से चुनें।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आर्थिक स्थिति में सुधार आना तय है। आपके दृष्टिकोण में आज कोई नया आयाम जुड़ेगा या आप किसी अपरिचित व्यक्ति के दृष्टिकोण से अत्यधिक प्रभावित होंगे। कुटुम्बजनों में प्रसन्नता का वातावरण होगा। आज किसी नए काम का प्रारंभ करना हितकारी नहीं है। व्यावसायिक कार्य से बाहर जाना हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आसपास के बिगडे़ हुए कार्य सुधारने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है, जो बाद में आपकी झुल्लाहट की वजह बनेगा। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका सांसारिक चीजों के प्रति लगाव बढ़ेगा। पार्टनर को पूरा समय देंगे। मेहमानों के आने से घर में व्यस्तता का माहौल रहेगा, व्यक्तिगत कार्य अधूरे रहेंगे। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जो आपको तनाव दे सकता है। शाम के समय आप आराम से अपने लिए कुछ वक्त निकाल सकते हैं। नई जगहों की यात्रा हो सकती है। आज का दिन शांति से बीता देंगे। मन में कोई न कोई आशंका बनी हुई रहेगी। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आपको शुभ समाचार मिलेंगे। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। आज किसी बात को लेकर मन में अधीरता रहेगी। बिजनेस में फायदे के योग हैं। अच्छी स्थितियां बन सकती हैं। आपको अधिकारियों से सहयोग और मित्रों से बिजनेस में लाभ मिलेगा। बेचैनी से मुक्ति पाने के लिए आने वाले दिनों में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। जिनसे आपको फायदा ही होगा। आपका ध्यान रिश्तों से जुड़े मामलों पर ही रहेगा। किसी भी तरह के विवाद से बचें। आज कही यात्रा होगी। आपकी ईमानदारी और उम्दा तरीके से काम पूरा करने की क्षमता आपको शोहरत दिलाएगी। संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कार्यक्षेत्र में अचानक विवाद हो सकता है। भावुक होने से बचें। जीवनसाथी के साथ आज आप भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। मकान खरीदने या बनाने के मामले में आप पार्टनर की राय को नज़रअंदाज़ ना करें। आने वाले खर्चों के प्रबंध को लेकर आपको मिल जुलकर आगे बढने का प्लान बनाना होगा। आज आपका समय बहुत अच्छा चल रहा है। आज आपके दुश्मन शांत रहेंगे। संपत्ति को लेकर बड़े सौदे हो सकते हैं। आज आपको रोममर्रा के काम से फायदा मिल सकता है। परिवर्तन से लाभ होगा। रूके हुए काम समय से पूरे होंगे। किसी की मदद करने का मौका मिल सकता है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

गणेश जी कहते हैं आज निर्धारित कार्य संम्पन न होने की वजह से निराशा बनी रहेगी। खर्च भी बढ़ेगा। वाहन से सावधान रहे चोट भी लग सकती है। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा। आपकी अतिरिक्त काम करने की क्षमता उन लोगों को चौंका देगी, जिनका प्रदर्शन आपसे कमतर है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें।पारिवारिक एवं जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी बरतें। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। मन विचलित रह सकता है। आरोग्य साधारण रहेगा। खूब परिश्रम के बाद भी आज सफलता कम ही मिलेगी।

राशिफल 2 दिसंबर 2017 ( आज का राशिफल Rashifal 2 December 2017 )-

Rashifal 2 December 2017, आज का राशिफल, 2 दिसंबर रशिफल, राशिफल, 2 December horoscope, 2 दिसंबर राशिफल, astrological Daily horoscope, daily predictions, Rashifal 2 December 2017, आज का राशिफल, ज्योतिषीय, दैनिक राशिफल

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। धन का लाभ होगा। कार्य में नई योजना बनेगी। किसी प्रियजन से मिलाप होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको अच्छे परिणामों की भी प्राप्ति होगी। अपने काम से काम रखें। घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज़ कर सकता है। शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाकर इससे निजात पाएँ। ख़राब हालात से दूर रहना ही बेहतर है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आपकी इनकम में वृद्धि होगी। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा तथा पत्नी के साथ भी अच्छा वक्त बीतेगा।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आज आपको विश्वासघात मिल सकता है। इसलिए इससे सावधान रखें। धैर्य बनाए रखें। परिवार का आज सहयोग मिलेगा। धन खर्च होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है। आपकी लगन और आत्मविश्वास का स्तर ऊँचा होगा।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप एकाग्रता बनाए रखें। आप जीवन की चुनातियों से निपटने के लिए अपने कौशलों को निखारने और अपनी छुपी हुई क्षमता को बाहर लाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं। कुछ आराम अवश्य करें अन्यथा आपकी तबियत बिगड़ सकती है। आपका जीवनसाथी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है। गुस्सा आना स्वाभाविक है। लेकिन शांत रहना आपके फायदे में साबित होगा। अधिकारीगण आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ रहेगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है। समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आय वृद्धि का योग है। आज छुपी हुई कुछ बातें भी आपके सामने आ सकती हैं। नौकरी में अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आप समय के साथ स्वयं को ढालने की कोशिश करेंगे। नए काम में रोड़ा आ सकता है। शाम तक काम बन जाएंगे। आज कोई बड़ा आपको ऐसी सलाह दे सकता है, जो जिंदगी में आपके काम आए। आप खुद को अकेला पाएंगे और सही-गलत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस करेंगे। आप सलाह के लिए किसी को ढूंढढ भी नहीं रहे थे, लेकिन फिर भी अचानक से आपको लाभकारी सलाह मिल जाएगी। इस सलाह के लिए सलाहकार को अवश्य धन्यवाद करें। धार्मिक कार्य तथा किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके कार्यक्षेत्र में रूकावटे आ सकती है इसलिए आज अपने कार्य के प्रति बिलकुल लापरवाह ना रहे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। वरिष्ठजनों से मेलजोल बढ़ेगा। रोजगार में आपको सफलता मिलेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूर्ति होगी। आज आपको अपने साथियों का सहयोग प्राप्त नहीं होने के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। आज आप अपने स्वास्थ्य के सचेत रहें। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा। किसी गलतफहमी और दुर्घटना से संभलकर रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ आज कर सकेंगे। आकस्मिक धनलाभ होगा।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button