बॉलीवुड

18 साल बड़े इस क्रिकेटर पर जान छिड़कती थीं माधुरी दीक्षित, कहा था – वो मेरे सपने में आकर…

मुम्बई – माधुरी दीक्षित के लाखों, करोड़ों दीवाने होंगे और उनका नाम कभी अनिल कपूर और संजय दत्त से जुड़ता रहा है। लेकिन, ये बात बहुत कम लोगों को मालूम है की आखिर माधुरी किसकी दिवानी थीं। तो आपको बता दें कि धक धक गर्ल का दिन आज से करीब 23 साल पहले एक क्रिकेटर के लिए धड़कता था।

ये क्रिकेटर कोई छोटा क्रिकेटर नहीं था, उस वक्त का सुपरस्टार था। ऐसे समय में जब बॉलीवुड भी इतना बोल्ड नहीं हुआ था, माधुरी ने उन्हें ‘सेक्सी’ तक कह डाला था।

 

शायद आप ये नाम जानकर चौक जाये। वह क्रिकेटर कोई और नहीं, बल्कि अपने जमाने टीम इंडिया के सुपरस्टार रहे ‘लिटिल मास्टर’ सुनील गावस्कर थे। दरअसल, साल 1992 में माधुरी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, ‘मैं तो सुनील गावस्कर के पीछे भागना चाहती हूँ। वो मुझे सेक्सी लगते हैं।’ यह इंटरव्यू एक मैगजीन छपा था। गौरतलब है तब गावस्कर 43 साल के और माधुरी 25 साल की थीं। माधुरी ने खुले तौरपर कहा था कि, मैं सुनील गास्कर के लिए पागल हूं। वो मुझे काफी सेक्सी लगते हैं। और वो मेरे सपनों में भी आते हैं।

 

गौरतलब है कि 90 के दशक में करोड़ो दिलों पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित ने अचानक साल 1999 में अपनी फैमिली की मर्जी से अमेरिका में रहने वाले डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी करके सबको चौंका दिया था। इस बात का किसी को अंदाजा भी नही था कि माधुरी कि एनआरआई से शादी करके हमेशा के लिए इंडिया छोड़कर चली जाएंगी।

हालांकि, कुछ सालों बाद वो वापस इंडिया आ चुकीं हैं लेकिन कई सालों तक माधुरी अमेरिका में ही रही और फिल्मों के प्रति उनका प्यार कम नहीं हुआ।

माधुरी और संजय दत्त के बीच अफेयर की खबरे 90 के दशक में सुर्खियों में रही। ऐसी कई खबरे सामने आई कि दोनों एक-दूसरे को बेहद प्यार करते हैं और हो सकता है दोनों शादी कर लें। लेकिन संजय दत्त पर जब अवैध हथियार रखने का केस सामने आया और उन्हें जेल हो गई तो माधुरी दीक्षित ने संजय दत्त से दूरी बना ली। ऐसा कहा जाता है कि संजय दत्त के जेल जाने के बाद माधुरी की फैमिली ने उनपर काफी दबाव डाला और उनको संजय दत्त से हमेशा के लिए दूर कर दिया। सुनील गास्कर माधुरी दीक्षित के पहले क्रश थे। हालांकि, माधुरी के इस बयान पर सुनील गावस्कर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

Back to top button