राशिफल

हथेली नही आपकी कलाई की ये रेखा बताती है सटीक भविष्य, जानिए इसका मतलब

भविष्य जानने की सबसे प्रचलित और लोकप्रिय विधा है हस्तरेखा ज्ञान की तकनीकि .. प्राचीन समय से लेकर आज तक लोगों में इसकी विश्वसनीयता बनी हुई। हर कोई अपने हाथ की रेखाओ के जरिए अपना भविष्य जानने के लिए उत्सुक रहता है जबकि दूसरी तरफ कुछ लोगों के लिए तो हाथ देखकर भविष्य बताना ही रोजगार बन चुका है ऐसे में सटीक भविष्यवाणी की सम्भावना भी कम ही रहती है .. लेकिन आज हम आपको हथेली नही बल्कि अपनी कलाई के जरिए अपना भविष्य जानने की वो विधि बताने जा रहे हैं जिससे कि आप स्वयं ही अपना भविष्य आसानी से जान सकते हैं।चलिए जानते हैं कलाई की रेखाओं का मतलब और उससे भविष्य जानने की विधि..

सबसे पहल आप गौर से देख‌िए आपकी कलाई पर वहां आपको कुछ गोल सी रेखाएं होंगी। असल में समुद्रशास्‍त्र में इन्ही रेखाओं को मण‌िबंध रेखा कहा गया है जो कि हथेली के रेखाओं से कहीं ज्यादा व्यक्त‌ि के जीवन पर प्रभाव डालती हैं। समुद्रशास्‍त्र के अनुसार केवल इन रेखाओं के जरिए किसी व्यक्त‌ि के जीवन में आने वाली सुखद और दुखद घटनाओं के बारे में आसानी से जाना जा सकता है। वैसे पुरुषों के हाथ में इस रेखा को दायें हाथ में देखा जाता है जबकि महिलाओं के बायें हाथ में इसको देखकर अध्‍ययन किया जाता है। इन रेखाओं की संख्या से इंसान की आयु के बारे में भी पता चलता है। आइए विस्तार से जानते हैं मण‌िबंध रेखा के बारे में..

सुंदर और सुदृढं मणिबंध रेखाएं अच्छी मानी जाती है और ये व्यक्ति के सौभाग्य का प्रतीक होती है.. ऐसा व्यक्ति जिसके हाथ पर सुदृढ मणिबंध रेखा पाई जाता है वो जीवन में अच्छे स्वास्थ्य का लाभ उठाता है और धन धान्य से पूर्ण रहता है वहीं अगर ये टूटी फूटी और क्षीण सी नजर आती है तो ये दुर्भाग्य का संकेत देती है।

आमतौर पर कलाई में दो तीन मणिबंध रेखाएं होती हैं लेकिन अगर किसी की कलाई पर एक ही मणिबंध रेखा हो तो फिर ये अल्‍पायु का संकेत माना जाता है। इस तरह एक मणिबंध रेखा को शुभ नहीं मानी जाती लेकिन यदि आपकी हथेली की की रेखायें अच्‍छी हों तो इसका फिर असर कम भी हो सकता है।

कलाई में तीन मणिबंध रेखायें बेहद शुभ संकेत है। मान्यता है कि ऐसे व्‍यक्‍ति की बहुत लंबी उम्र जीता है। पर हथेली की अनिष्‍ट रेखाओं के प्रभावी होने पर इसका प्रभाव कम हो सकता है।

समुद्रशास्‍त्र के अनुसार मण‌िबंध स्‍थान से न‌िकलकर कोई रेखा केतु पर्वत तक पहुंच जाए तो ये अचानक धन लाभ का संकेत है यानि शेयर, सट्टा, लॉटरी के माध्यम से आपको भारी धन लाभ हो सकता है।

वहीं अगर मण‌िबंध से न‌िकलते हुए कोई रेखा जीवनरेखा से म‌िल जाए तो ऐसे व्यक्त‌ि व‌िदेश में जाकर नाम कमाते हैं और वहीं बस भी सकते हैं।

यदि किसी व्यक्ति की कलाई में मण‌िबंध से न‌िकलकर कोई रेखा हथेली में सूर्य पर्वत पर चली जाए है तो वो व्यक्ति राजनीत‌ि में सफल होता हैं।

 

 

Back to top button