विशेष

मंडप में ही दूल्हे की हरकत पर भड़की दुल्हन और किया जो काम जान कर हैरत में पड़ जाएंगे आप

झांसी – हो सकता है आपने शादी ब्याह के दौरान लड़ाई झगड़े के ढेरों वीडियो देखे हो। शादी में दूल्हे का गुस्सा, बा‍रातियों की मारपीट और गाली गलौज के कई वीडियो देखने के बाद आज एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल, दुल्हन ने जैसे ही जयमाला पहना वैसे ही दूल्हे को जमकर गालियां देनी शुरु कर दी। इसके बाद लड़की ने सभी बारातियों के सामने ही दूल्हे राजा को थप्पड़ भी जड़ दिया। लेकिन लड़की ने ऐसा क्यों किया।

 किस बात पर गुस्सा हो गई दुल्हन?

दरअसल, इस मामले के दो पहलु हैं। पहला दुल्हन पक्ष का दूसरा दूल्हे के पक्ष का। बात करें दुल्हन पक्ष की तो मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मुन्ना लाल कि बेटी ज्योति की शादी बांदा के रहने वाले गोविंद के साथ तय हुई थी। शादी 20 नवंबर को शादी थी। दुल्हन पक्ष के मुताबिक शादी 6 लाख रुपए में तय हुई थी। शादी के दिन जयमाला के बाद लड़का फोर व्हीलर मांगने लगा। लड़की पक्ष के इंकार के बाद बरात वापस जाने लगी। इसी बात पर लड़की भड़क उठी।

वहीं इस मामले में वर पक्ष का कहना है कि जयमाला तक लड़की वालों का व्यवहार ठीक था। उसके बाद अचानक लड़की का स्वभाव अचानक बदल गया और वह मंडप में ही दुल्हे को गालियां देने लगी। लड़की ने अपने पिता को भी थप्पड़ मारा। वहीं कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि जयमाल के बाद दुल्हे की कोई बात दुल्हन को पता चल गई जिसकी वजह से वह उसपर भड़क गई।

 दुल्हे के किस राज पर भड़क गई दुल्हन?

वहीं इस मामले में तीसरा पक्ष शादी में शामिल होने गए बारातियों का है, जिनके मुताबिक, जयमाल के बाद दुल्हन को लड़के के अफेयर के बारे में पता चल गया था, जिसकी वजह से वह उसके ऊपर भड़क गई थी। और दुल्हन ने भड़कते हुए कहा, इंगेजमेंट किसी और से कर ली और शादी के लिए दूसरी बीवी ढूंढ रहा। साला कु#$% है कु#$% । औकात में रहना।

हालांकि, इस मामले में कौन सही है और कौन लगत ये कहना काफी मुश्किल है, क्योकिं किसी को भी इसकी सही वजह पता नहीं चल सकी है। इस मामले में स्थानीय प्रभारी का कहना है कि, लड़की के पिता की रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ पायेगी। आपको बता दें कि मऊरानीपुर झांसी शहर से करीब 65 किलोमीटर दूर है।

Back to top button