बॉलीवुड

मिस वर्ल्ड बनने से पहले ऐसी दिखती थीं मानुषी छिल्लर, देखकर नहीं होगा यकीन – देखिए

नई दिल्ली हरियाणा की मॉडल और मिस इंडिया मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर देश का नाम रौशन किया है। हर तरफ उनकी खुबसूरती की चर्चा हो रही है। मानुषी के रुप में भारत की किसी महिला ने 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है।

इस साल मिस वर्ल्ड 2017 का आयोजन सान्या शहर एरीना में हुआ, जहां दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आई हुई 108 सुंदरियां को पीछे छोड़ते हुए मानुषी ने बाजी मार ली। लेकिन आज सोशल मीडिया पर मानुषी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर कर कोई हैरान है। Manushi chhillar 2 years old video.

वायरल हुआ मिस वर्ल्ड का 2 साल पुराना वीडियो

भारत को 17 सालों बाद मिस वर्ल्ड 2017 का ख़िताब दिलाने वाली मानुषी छिल्लर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। आजकल इंटरनेट पर मानुषी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक बहुत साधारण सी लड़की लग रही हैं। वीडियो देखकर आप समझ सकते हैं कि मानुषी ने एक साधारण सी लड़की से मिस वर्ल्ड बनने तक के सफर में कितनी मेहनत की होगी। आपको बता दें कि ये यह वीडियो 2 साल पुराना है, जिसमें वो बिल्कुल साधारण लग रही हैं।

 क्या है इस वायरल वीडियो में?

वायरल हो रहे इस वीडियो में मानुषी ने कॉलेज ड्रेस पहन रखी है। आपको यहां बता दें कि मानुषी एमबीबीएस की स्टूडेंट हैं। इस वीडियो में वो कह रही हैं – दोस्तों, मेरा नाम मानुषी है और मैं बीपीएस गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस की स्टूडेंट हूं। मैं 12 घंटे पढ़ने वाले बच्चों में से नहीं हूं। मैंने 12वीं क्लास में एआईपीएमटी की तैयारी के दौरान रवि सर से फिजिक्स की कोचिंग ली। रवि सर ने फिजिक्स के हर कॉन्सेप्ट को मुझे समझाया। आपको हार्ड, स्मार्ट वर्क पर ध्यान देना चाहिए।

 क्यों उठ रहे हैं मानुषी छिल्लर पर सवाल?

मानुषी छिल्लर ने देश का नाम दुनिया भर में रोशन किया है।  वो हरियाणा की रहने वाली हैं। मानुषी ने मिस वर्ल्ड बनने से पहले इसी साल 54वीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 का खिताब भी जीता था। मानुषी के मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करने की सभी को उम्मीद थी।

मानुषी का जन्म 14 मई 1997 को रोहतक में हुआ है और अभी उनकी उम्र 20 साल हैं। खूबसूरती के साथ – साथ मानुषी पढ़ाई में भी आगे हैं। गौरतलब है कि प्रतियोगिता में मानुषी ने एक सवाल का जवाब दिया है उसे कॉपी बताकर उनके ऊपर उंगली उठाई जा रही है।  देखिए वीडियो –

Back to top button