बॉलीवुड

पैसों के लिए समारोहों में रिबन तक काटा इस मशहूर अभिनेत्री ने, इंटरव्यू के दौरान छलका दर्द

मुंबई: बॉलीवुड की दुनिया बड़ी ही रंगीन दुनिया है। इसकी चमक धमक देखकर ज्यादातर लोग इसकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। लेकिन जीवन का एक कटु सत्य यह भी है कि हर किसी की चमक-धमक हमेशा के लिए कायम नहीं रह सकती है। समय के साथ चमक धूंधली भी पड़ जाती है। हालांकि बॉलीवुड की चमक समय के साथ बढ़ी है, लेकिन इस दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारों की चमक धीरे-धीरे घटने लगी है। उनका स्थान अब नए-नए अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने ले लिया है।

इस उम्र की अभिनेत्रियों के लिए नहीं लिखे जाते रोल:

बॉलीवुड की परदेश गर्ल महिमा चौधरी को तो आप जानते ही होंगे। अरे वही महिमा चौधरी जिन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत शाहरुख़ खान के साथ परदेश फिल्म से की थी। इस समय महिमा चौधरी काम ना मिलने की वजह से दुखी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान महिमा का यह दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में उनकी उम्र की अभिनेत्रियों के लिए रोल लिखे ही नहीं जाते हैं, जिस वजह से उन्हें इंडस्ट्री छोडनी पड़ी।

महिमा ने कुछ टीवी शो में किया बतौर जज काम:

मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में महिमा ने अपना दर्द जाहिर किया। महिमा ने कहा कि मनमुताबिक रोल ना मिलने की वजह से उन्हें इंडस्ट्री से दूरी बनानी पड़ी। महिमा ने बताया कि ववाह सिंगल मदर थी और उन्हें पैसे भी कमाने थे। बच्चे के साथ फिल्म में काम करना मुश्किल होता है। उसके बाद उन्होंने कुछ टीवी शो में बतौर जज काम किया। साथ ही कई समारोहों में उन्होंने रिबन काटने का भी काम किया। उनके हिसाब से यह सुविधाजनक था। इसकी वजह से उन्हें जल्दी ही अच्छे पैसे भी मिलने लगे थे।

फिल्मों में आने के लिया बदला था असली नाम:

महिमा ने आगे बताया कि, “अब जबकि मैं पलटकर देखती हूं तो लगता है कि उन कामों ने मुझे बतौर एक्ट्रेस बर्बाद कर दिया।“ आपको बता दें 2006 के बाद महिमा धीरे-धीरे पर्दे से दूर हो गयी। महिमा लम्बे अंतराल के बाद एक बंगाली थ्रिलर फिल्म में भी दिखाई दे चुकी हैं। महिमा ने बॉलीवुड में कई सफल फिल्मों में काम किया था। महिमा का असली नाम ऋतु चौधरी है। फिल्मों में आने के लिए उन्होंने अपना नाम बदला था। महिमा वीजे के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।

Back to top button