बॉलीवुड

सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 2.0 का बजट जानकर खिसक जाएगी पैरों तले से जमीन

मुंबई: दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत के बारे में कुछ बी बताने की जरुरत नहीं है। रजनीकांत की तुलना सुपरमैन से भी की जाती है। रजनीकांत भारत के सुपर हीरो हैं। रजनीकांत के चाहने वालों की कमी नहीं है। उनकी हर एक फिल्म का दर्शकों को बेशब्री से इंतज़ार रहता है। चेन्नई में लोग उनको भगवान की तरह पूजते हैं। उनके आने वाली कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रचती है। इस बार रजनीकांत ने फिल्म की रिलीज से फले ही इतिहास रच दिया है।

अब तक के इतिहास की होगी सबसे महँगी फिल्म:

रजनीकांत और अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 2.0 ने रिलीज से पहले ही भारतीय सिनेमा में एक कारनामा कर दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह फिल्म भारत की अब तक की सबसे ज्यादा लागत वाली फिल्म बन गयी है। जानकारी क अनुसार निर्देशक शंकर की रोबोट/इंधीरन की सिक्वल फिल्म 2.0 भारत की अब तक के इतिहास की सबसे महँगी फिल्म होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस फिल्म की लागत लगभग 400 करोड़ रूपये हो गयी है।

म्यूजिक लॉन्च पर किया गया 12 करोड़ रूपये का खर्च:

इस फिल्म में अभी भी प्रचार/प्रमोशन का खर्च शामिल नहीं किया गया है। आपको बता दें इस फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्पेशल इफ़ेक्ट का इस्तेमाल किया गया है, इस वजह से भी फिल्म की लागत बढ़ गयी है। यक़ीनन अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्पेशल इफ़ेक्ट इस फिल्म में जान डाल देगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुबई में 27 अक्टूबर को इस फिल्म का म्यूजिक लॉन्च किया गया, जिसपर लगभग 12 करोड़ रूपये से ज्यादा खर्च किया गया।

नकारात्मक भूमिका में नजर आयेंगे अक्षय कुमार:

आपको बता दें इस फिल्म का टीजर इसी माह में हैदराबाद में रिलीज किया जायेगा जबकि इसका ट्रेलर दिसंबर में चेन्नई में रिलीज किया जायेगा। 2.0 साल 2010 में आयी रोबोट फिल्म का सिक्वल है। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन थीं। जबकि 2.0 में रजनीकांत से टकराने के लिए अक्षय कुमार 12 अलग-अलग अवतारों में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने नकारात्मक भूमिका निभाई है। इस फिल्म को चीन में भी 15000-20000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जायेगा।

Back to top button