राजनीति

लड़की से जबरदस्ती करवाना चाहता था धर्म परिवर्तन, नही मानी लड़की तो कर दिया ये घिनौना काम

नई दिल्ली – आजकल लव जेहाद की खबरें आम हो गई है। हर जगह इसपर बवाल मचा हुआ है। लोग प्यार के नाम पर भोली भाली लड़कियों को फंसा रहे हैं और उनका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करा रहे हैं या करने का दबाव डाल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कोलकाता से सामने आया है, जो वाकई में दिल दहला देने वाला है। यह घटना सुनने में काफी अजीबो-गरीब है। मामला कोलकाता के डॉक्टर के प्यार में धर्म को लेकर शर्मनाक हरकत करने से जुड़ा हुआ है। girl force to change religion.

डॉक्टर का था हिन्दु लड़की के साथ अफेयर   

  

रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला कोलकता का है, जहाँ एक मुस्लिम डॉक्टर का अपनी ही ऑपरेशन हेड के साथ काफी समय से अफेयर चल रहा था। इस डॉक्टर का नाम मिर्जा रफीक है जो बीएम बिड़ला अस्पताल में काम कर रहा था। मिर्जा का अपनी ही ऑपरेशन हेड के साथ काफी दिनों से अफेयर चल रहा था। लड़की का नाम चयनिका कुमारी है। जैसे की अक्सर ऐसे मामलों में देखा जाता है कि मुस्लिम लड़के अपनी हिन्दु प्रेमिका पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालते हैं, ठीक ऐसा ही इस मामले में भी हुआ। लेकिन यहां इस डॉक्टर ने लड़की के मना करने पर उसके साथ जो किया वो दहला देने वाला है।

 धर्म परिवर्तन के लिए लड़की पर डाला दबाव

चयनिका के बारे में ये बात पता चली कि वो काफी खुले विचारों की लड़की थी। उसका ऐसा मानना था कि प्यार में धर्म और जात पात मायने नहीं रखते। यही सोचकर वो एक मुस्लिम शख्स के साथ शादी के लिए तैयार हुई थी। वो ये भी मानती थी कि उसकी खुशी के लिए उसके माता-पिता इसकी इजाजत दे देंगे। लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि एक दिन उसका प्रेमी डॉक्टर उसके ऊपर धर्म परिवर्तन को लेकर दबाव डालेगा। डॉक्टर रफीक के धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने पर उसने इंकार कर दिया, जिसका अंजाम ऐसा हुआ जिसकी कल्पना भी चयनिका ने कभी नहीं की होगी।

धर्म परिवर्तन न करने पर कर दी हत्या

चयनिका के धर्म परिवर्तन से इंकार करने पर डॉक्टर रफीक ने उसे एक होटल में बुलाया और तीन दिनों तक चयनिका पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला। चयनिका जब फिर भी नहीं मानी तो डॉक्टर रफीक ने उसका कत्ल कर दिया। रफीक ने चयनिका को मुस्लिम बनने पर जोर दिया और शादी के बाद खुशहाल जिंदगी का लालच दिया।

लेकिन चयनिका के ना बोलने पर रफीक ने उसका गला दबा कर उसको मार डाला। उसके बाद रफीक ने उसकी लाश को सूटकेस में डाल कर रेलवे स्टेशन पर फेंक दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने डॉक्टर रफीक को गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button