विशेष

शराब के नशे में घुड़सवारी करना इस महिला को पड़ गया बहुत भारी, पुलिस ने यह आरोप…

वाशिंगटन: शराब का नशा बहुत खतरनाक होता है। नशे में होने के बाद व्यक्ति क्या करता या कहता है उसे कुछ समझ में नहीं आता है। नशे में होने के बाद व्यक्ति सही और गलत में फर्क करने की क्षमता खो देता है। इसीलिए शराब ना पीने की सलाह दी जाती है। हालांकि शराब का सेवन कई रोगों से भी निजात दिलाता है लेकिन जब उसकी एक निश्चित मात्रा का सेवन किया जाये। सिमित मात्रा में किया गया शराब का सेवन आपको कई फायदे पहुँचाता है।

बनी रहती है अन्य लोगों की जान खतरे में:

सड़क पर चलने के लिए ट्रैफिक के नियमों का ख़याल रखना बहुत जरुरी होता है। इनकी अनदेखी करने पर बड़े हादसे होने की सम्भावना बनी रहती है। शराब पीकर गाड़ी चलाना जान के लिए खतरा साबित हो सकता है, इसलिए ट्रैफिक नियमों के हिसाब से शराब पीये हुए व्यक्ति को गाड़ी चलाने की इजाजत नहीं है। इससे वह ना केवल खुद की जान खतरे में डालता है बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की भी जान खतरे में रहती है।

पार्टी में जमकर किया शराब का सेवन:

कई देशों में शराब पीकर गाड़ी चलाना बड़ा अपराध माना जाता है और इसके लिए सजा का प्रावधान भी है। हालांकि फिर भी लोग ऐसा करने से बाज नहीं आते हैं। हाल ही में फ्लोरिडा की रहने वाली 53 वर्षीय डोना बायर्न ने एक पार्टी के दौरान जमकर शराब का सेवन किया। पार्टी ख़त्म होने के बाद जब घर जाने का समय आया तो वह काफी नशे में थी। पहले तो उसने घर अपनी कार से जाने का फैसला किया लेकिन कुछ सोचकर यह ख़याल त्याग दिया।

नशे में घुड़सवारी करते देख लोगों के दे दी पुलिस को सूचना:

बाद में उसे एक तरकीब सूझी और उसने एक बग्घी वाले से एक घोड़ा किराये पर लिया और निकल पड़ी घर के लिए। उसे लापरवाही से घुड़सवारी करते देख लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने उन्हें रोका और जब जाँच किया तो वह नशे में पायी गयी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनके ऊपर नशे में घुड़सवारी करके अपनी, घोड़े और अन्य लोगों की जान को खतरे में डालने का आरोप लगाया गया।

Back to top button