बॉलीवुड

ये हैं बॉलीवुड के खतरनाक खलनायकों की खूबसूरत बीवियाँ, तस्वीरें देखकर उड़ जाएंगे होश

मुम्बई – ऐसा देखा जाता है कि बॉलीवुड के खलनायकों की जो छवि हमारे मन में उनके फिल्‍मी किरदारों कि वजह से बन जाती है, हम उन्हें रियल लाइफ में भी उसी तरह का मानते हैं। बॉलीवुड के खलनायक जो हमें कभी हीरो को मारते, कभी धमकाते कभी किसी को छेड़ते हुए पर्दे पर दिखाई देते हैं, लेकिन वास्तव में वो कैसे इंसान है इसकी परवाह किए बिना ही हम उनकी वैसे ही इमेज बना लेते हैं। बॉलीवुड फिल्मों में जितना योगदान नायकों का रहा है उतना ही योगदान खलनायकों का भी रहा है। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही खलनायकों और उनकी हॉट बिवियों से मिलवाने जा रहे हैं। Beautiful wives of bollywood villains.

प्रकाश राज-पोनी वर्मा

बॉलीवुड फिल्म वांटेड में अपने विलेन रुप से लोगों को डराने वाले प्रकाश राज की पति का नाम पोनी वर्मा है। आपको बता दें कि प्रकाश की पहली शादी साउथ की एक्‍ट्रेस ललित कुमारी से साल 1994 में हुई थीं। पहली शादी के टूटने के बाद प्रकाश राज ने साल 2010 में अपनी कोरियोग्रफार पोनी वर्मा से शादी कर ली थी।

शक्ति कपूर-शिवांगी कोल्हापुरी

बॉलीवुड में जब भी विलेन के नाम की लिस्ट बनेगी तो शक्ति कपूर टॉप पर ही रहेंगे। शक्ति कपूर की पत्‍नी का  नाम शिवांगी कोल्हापुरी है, जो अपने जमाने की एक मशहूर अभिनेत्री थीं। शिवांगी ने कई बॉलीवुड फिल्‍मों में भी काम किया है। फिल्म ‘किस्मत’ में शक्ति कपूर के साथ काम करने के दौरान इन दोनों को प्‍यार हुआ और इन्‍होंने शादी कर ली।

डैनी डेंजोंगपा-गावा

बॉलीवुड हीरो पर अपनी अदाकारी से भारी पड़ने वाले डेनी की गिनती सबसे खौफनाक विलन में होती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि डेनी डेंजोंगपा की पत्नी का नाम है ‘गावा’ जो सिक्किम की राजकुमारी हैं। आपको बता दें कि डैनी ने कई नेपाली, तेलुगू और तमिल फिल्‍मों में भी काम किया है।

अनुपम खेर-किरण खेर

अनुपम खेर ने कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई है। फिल्‍म कर्मा के खतरनाक विलेन डाक्‍टर के रुप में वो आज भी काफी मशहुर हैं। अनुपम की वाइफ हैं किरण खेर है जो एक सफल एक्ट्रेस होने के साथ साथ नेता भी हैं।

परेश रावल-स्वरुप संपत

अपनी कॉमेडी टाइमिंग के लिए मशहूर परेश रावल भी कई कई बार विलन बन चुके हैं। परेश रावल ने अपने करियर की शुरुआत एक खलनायक के तौर पर की थी। परेश रावल ने मिस इंडिया रह चुकी स्वरुप संपत से लव मैरिज किया था। आपको बता दें कि परेश की पत्नी स्‍वरूप ने कई फिल्‍में और टी वी शो में काम किया है।

आशुतोष राणा-रेणुका शहाणे

आशुतोष राणा को एक बेहतरीन एक्टर माना जाता है। वैसे तो आशुतोष ने अपनी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में काफी नाम कमाया, लेकिन ये बात बहुत कम लोगों को मालूम है कि वो साउथ में कई हीट फिल्में दी है। आशुतोष की पत्नी रेणुका शहाने भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आपको बता दें कि काफी लंबे समय तक अफेयर में रहने के बाद साल 2001 में इन दोनों ने शादी कर ली थी।

सोनू सूद-सोनाली सूद

सोनू सूद आज बॉलीवुड में फेमस नाम है। दबंग और आर राजकुमार जैसी फिल्‍मों में अपने खतरनाक विलेन रूप से दर्शकों का दिल जितने वाले सोनू सूद ने हाल ही में जैकी चैन जैसे इंटरनेशनल एक्‍टर के साथ भी काम किया है। सोनू की पत्‍नी का नाम सोनाली सूद है। इन दोनों को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक माना जाता है।

Back to top button