बॉलीवुड

काजोल और अजय देवगन का दीवाना था ओसामा-बिन-लादेन, बॉलीवुड के इन गानों को सुनता था बड़े चाव से

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी ओसामा-बिन-लादेन के बारे में तो आप जानते ही होंगे। ओसामा ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका की नाक में दम कर रखा था। हाल ही में सीआईए ने अलकायदा से जुड़े कई दस्तावेज जारी किये। इसमें ओसामा से जुड़े दस्तावेज भी शामिल हैं। इन दस्तावेजों को 2011 में पाकिस्तान स्थित उसके आवास से छापेमारी करके बरामद किया गया था। दस्तावेजों में हाथ से अरबी भाषा में लिखा गया 20 पेज का जर्नल, बेटे की शादी का वीडियो और कई हॉलीवुड फ़िल्में हैं।

ओसामा को पसंद था अजय देवगन और काजोल की फिल्म का गाना:

ओसामा को सबसे ज्यादा कॉमेडी फ़िल्में पसंद थी। ओसामा कार्टून फ़िल्में भी बड़े चाव से देखता था, साथ ही उसे एडल्ट फ़िल्में भी काफी पसंद थी। जानकारी के अनुसार ओसामा के कंप्यूटर में 80 हजार से ज्यादा ऑडियो और इमेज फाइल भी मिली है। इन ऑडियो में बॉलीवुड के कई गाने में भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय देवगन और काजोल की फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ का गाना ‘अजनबी मुझको इतना बता’ लादेन का पसंदीदा गाना था।

हजारों की संख्या में मिले थे वीडियो कलेक्शन:

इसके साथ ही ओसामा उदित नारायण के ‘तू चाँद है पूनम का’ को भी चाव से सुना करता था। ओसामा को टॉम एंड जेरी देखा भी काफी पसंद था। वह बच्चों वाली कविता ‘ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार’ भी पसंद करता था। जानकारी के अनुसार ओसामा के पास हजारों की संख्या में वीडियो कलेक्शन भी मिले थे। ओसामा के वीडियो कलेक्शन से क्रोशिया कढ़ाई के भी कई वीडियो मिले हैं। उसके कलेक्शन में कई कॉमेडी फ़िल्में भी थीं। नेशनल जियोग्राफी के कई कार्यकर्मों के वीडियो भी उसके पास से मिले थे।

चौथी बार जारी किया गया है ओसामा से जुड़े दस्तावेजों को:

ओसामा अपने ऊपर बनी हुई डॉक्युमेंट्री भी देखता था। सीआईए के निदेशक माइक पोमइयो ने बताया कि यह दस्तावेज अमेरिकी लोगों को आतंकी संगठनों के कम-काज के तरीकों के बारे में और उनकी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। कई ऐसे भी दस्तावेज और सामान हैं जिनके बारे में खुलासा नहीं किया गया है। सीआईए के अनुसार यह राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से बहुत ही संवेदनशील है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह चौथी बार लादेन से जुडी हुई चीजों को सार्वजनिक किया गया है।

Back to top button
?>