बॉलीवुड

बाहुबली की हिरोइन का चल रहा है इस पाकिस्तानी क्रिकेटर से चक्कर? नाम जानकर रह जाएंगे दंग

मुझे अब भी याद है कि किस तरह वीर-ज़ारा फिल्म में हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के बीच इश्क की एक जबरदस्त स्टोरी दिखाई गई थी। यह कहानी उन लोगों के लिए काफी प्रेरणादायक थी जिनको दोनों सरहदों के बीच केवल नफरत ही दिखाई देती है। कहा भी जाती है कि प्यार में सरहदे कोई मायने नहीं रखती। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड और पाकिस्तान के क्रिकेट जगत का भी रिश्ता रहा है। आज हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड और उन पाकिस्तानी क्रिकेटरों कि जिन्होंने सारी सीमाओं को तोड़ते हुए एक दुसरे से प्यार किय़ा।

इमरान खान और ज़ीनत अमान

अपनी पर्सनॉलिटी के लिए मशहुर इमरान खान ने जेमिमा गोल्डस्मिथ से शादी करने से पहले दुनिया भर की कई खूबसूरत लड़कियों से अफेयर किया। इस बात में कोई शक नहीं है कि इमरान और ज़ीनत एक-दूसरे को डेट करते थे। हालांकि, यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

मोहसिंन खान और रीमा रॉय

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसीन अपने दौर की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्री रीमा रॉय के प्यार में पड़ गए और उनसे शादी कर ली। बाद में, मोहसीन ने सिनेमा की दुनिया में काम किया। हालांकि, दोनों की शादी जल्द ही तलाक में बदल गई और मोहसिन वापस पाकिस्तान चले गए।

जहीर अब्बास और रीता लूथरा

1980 के दशक में जहीर की मुलाकात रीता से उस वक्त हुई जब वह ग्वाउस्टरशायर के लिए खेलते थे। जब वो रीता से मिले, तब वो इंटीरियर डिजाइनिंग की स्टूडेंट थी। 1988 में जहीर ने रीता से शादी की। रीता ने बाद में अपना धर्म बदल दिया और अब उन्हें समिना अब्बास के नाम से जाना जाता है। वे दोनों अब कराची में रहते हैं।

सोनाली बेंद्रे और शोएब अख्तर

शोएब ने कई बार मीडिया के सामने सोनाली बेंद्रे के प्रति अपने प्यार का इजहार किया है। एक बार उन्होंने यहां तक कहा था कि अगर कभी उन्होंने उनको प्रपोजल नहीं माना तो वो उनको किडनैप भी कर सकते हैं। हालांकि, ये सिर्फ अफवाहें थी। दोनों के बीच की बात सच नहीं थी। वास्तव में, वे एक दूसरे से कभी नहीं मिले।

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा

2010 में सानिया मिर्जा ने बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा से अपनी सगाई तोड़ी और फिर शोएब मलिक से शादी कर ली। हालांकि बाद में एक साक्षात्कार में यह पता चला कि शोएब और सानिया का अफेयर पहले से ही चल रहा था।

वसीम अकरम और सुष्मिता सेन

इनकी प्रेम कहानी उस समय शुरु हुई जब वसीम प्रचार कार्यक्रमों और विज्ञापनों के लिए भारत में बहुत समय तक रुके हुए थे। उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में भी काम किया। वे 2008 में एक रियलिटी शो में सुष्मिता से मिले और 6 या 7 महीने तक दोनों एक-दूसरे को डेट करते रहे। अफवाहें उस वक्त खत्म हुई जब सुष्मिता ने वसीम से डेटिंग की रिपोर्टों को खारिज कर दिया।

तमन्ना भाटिया और अब्दुल रज्जाक

इस लिस्ट में सबसे चौकाने वाला अफेयर शायद इन्ही दोनों का है। तमन्ना और पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक के लिंक-अप की खबरे इस वक्त भारत-पाकिस्तान दोनों ओर छाई हुई हैं। दोनों ने हाल ही में एक मोबाइल कंपनी के लिए एक कमर्शियल में काम किया है। वे दुबई में एक ज्वैलरी शॉप का प्रचार भी कर रहे हैं।

Back to top button
?>