बॉलीवुड

शाहरुख़ खान को अपने 52वें जन्मदिन पर मिला यह अनोखा सरप्राइज, जानकर हो जायेंगे दंग

मुंबई: बॉलीवुड के स्टार लोगों की जिंदगी किसी आम व्यक्ति की जिंदगी से बिलकुल अलग होती है। हालांकि होते तो वो भी इंसान ही हैं लेकिन उनकी तुलना आम इंसानों से नहीं की जा सकती है। कई मौकों पर वह यह बात साबित भी कर देते हैं। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख़ खान को आखिर कौन नहीं जनता है। धीरे-धीरे उनकी प्रसिद्धि भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य देशों में भी फैलती जा रही है। आज शाहरुख़ खान बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं।

आज पूरा दिन बिताएंगे परिवार और बच्चों के साथ:

2 नवम्बर यानी आज के दिन शाहरुख़ खान 52 साल के हो गए हैं और आज के दिन वह अपना 52वाँ जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इस बार भी आज के दिन वह अपना पूरा समय अपने बच्चों और परिवार के साथ बिताएंगे। यह समय वह अपने अलीबाग वाले घर में बिताएंगे। जन्मदिन होने के नाते वह आज के दिन मन्नत के बाहर अपने फैन्स से मिलने बाहर भी आयेंगे और मीडिया से भी बात करेंगे।

पहले ही मना लिया गया सेट पर शाहरुख़ का जन्मदिन:

इस बार शाहरुख़ खान के बेटे अब्राम ने उनके जन्मदिन पर एक अनोखा सरप्राइज दिया है। पापा को चौकानें के लिए अबराम पापा के फिल्म के सेट पर पहुँच गए। जानकारी के अनुसार आनंद एल. राय की फिल्म की शूटिंग कर रहे पापा यानि शाहरुख़ खान को उस समय काफी हैरानी हुई जब उन्होंने बेरे अबराम को सेट पर देखा। सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार शाहरुख़ दो दिनों तक फिल्म की शूटिंग नहीं कर रहे हैं। इस वजह से फिल्म के सेट पर उनका जन्मदिन पहले ही मना लिया गया है।

धूम मचाने की हो चुकी होगी प्लानिंग:

इसी मौके पर शाहरुख़ खान को यह पता ही नहीं था कि सेट पर अबराम भी मौजूद थे। अबराम ने अचानक से पहुँचकर चौंका दिया। शाहरुख़ उस समय महबूब स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे। वहाँ से अबराम के अलावा सुहाना को भी बाहर निकलते देखा गया। शाहरुख़ के इस जन्मदिन के मौके पर उम्मीद है कि बॉलीवुड स्टार्स और उनके दोस्तों ने धूम मचाने की प्लानिंग पहले ही कर रखी होगी।

Back to top button