राजनीति

छेड़खानी करते शिक्षक को पकड़कर लोगों ने सिखाया ऐसा सबक कि जीवन भर रहेगा याद, जानें

सहरसा: छेड़खानी की घटनाएँ दिन-प्रतिदिन बढती ही जा रही हैं। एक तरफ सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तरह-तरह के कानून बना रही है, लेकिन इसका कोई असर होता हुआ नहीं दिख रहा है। कहीं ना कहीं छेड़खानी की घटना देखने को मिल ही जाती है। जैसा कि सभी लोग जानते हैं हमारे समाज में शिक्षक को भगवान से भी बढ़कर माना जाता है। एक शिक्षक ही होता है जो किसी भी व्यक्ति को सही और गलत के बीच के फर्क को समझाता है।

शिक्षक ने की शिष्या के साथ छेड़छाड़ की कोशिश:

अगर समाज के शिक्षक ही गलत राह पर चल पड़ें तो सोचिये इस समाज का क्या होगा। शिक्षक को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। ये भविष्य का निर्माण करते हैं। लेकिन कुछ लोग हैं जो इस पेशे को शर्मसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। शिक्षक और शिष्या के बीच के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर रहे हैं। हाल ही में एक ऐसा मामला बिहार के सहरसा जिले में देखा गया है।

लोगों ने जमकर की कुटी फिर पोत दी कालिख:

यहाँ एक शिक्षक छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहा था। हालांकि उस शिक्षक की किस्मत ख़राब थी और लोगों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके बाद लोगों ने शिक्षक का क्या हाल किया होगा आप अच्छे से समझ सकते हैं। लोगों ने उस शिक्षक की पहले तो जमकर पिटाई की उसके बाद उसके चेहरे पर कालिख पोतकर उसे घुमाया। बाद में उसे पुलिस के हवाले भी कर दिया गया।

अकेले में कर रहा था छात्रा से छेड़छाड़:

सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के कन्या विद्यालय सेवाश्रम पटोरी में शिक्षक पर आठवीं की छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि शिक्षक अकेले में छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहा था। बाद में छात्रा ने इसकी जानकारी शिक्षकों और ग्रामीणों को दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले तो शिक्षक की जमकर धुनाई की उसके बाद कालिख पोत दिया। मौके पर पुलिस ने पहुँचकर आरोपी शिक्षक को किसी तरह बचाया। पुलिस मामला दर्ज करके कार्यवाई में जुट गयी है। ग्रामीण आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्यवाई की माँग कर रहे हैं।

Back to top button