राशिफल

राशिफल 29 अक्टूबर 2017 : आज का दिन रहेगा इन २ राशिवालों के लिए लकी, पढ़ें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2017, रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 29 October 2017.

राशिफल 29 अक्टूबर 2017 ( आज का राशिफल Rashifal 29 October 2017 )-

29 October horoscope, 29 अक्टूबर राशिफल, astrological Daily horoscope, daily predictions, Rashifal 29 October 2017, आज का राशिफल, ज्योतिषीय, दैनिक राशिफल, Rashifal 29 October 2017, आज का राशिफल, 29 अक्टूबर राशिफल, राशिफल

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज व्यावसायिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। आज अच्छी आदतें और नियम में रहना आपके लिए लाभकारी होगा। कानून और पैसों के बारे में ठोस और सकारात्मक बातचीत हो सकती है। कोई पुराना काम भी निपटा सकता है। मकान के नक्शे में कुछ फेरबदल करने या कोई प्लानिंग बदलने का विचार हो सकता है। अगर आप खुद को अच्छे खान-पान और रोजाना व्यायाम जैसी गतिविधियों में व्यस्त रखेंगे तो आप बिना परेशानी के अच्छे स्वास्थ्य को प्राप्त करेंगे।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप तनाव से सावधान रहें। यह आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जल्दबाजी में फैसले न करें, ताकि जिन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। दूसरे को खुश करने के लिए खुद को तनाव से न थकाएँ। व्यापारीजनों के व्यापार में वृद्धि होगी। विदेश स्थित स्वजनों के शुभ समाचार मिलेंगे।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज नई परियोजना को अमल में लाने का यह अच्छा समय हो सकता है, लेकिन किसी भी तरह का सौदा पक्का करने से पहले दस्तावेजों की जांच अच्छे से कर लें। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। परिजनों की डिमांड पूरी करनी पड़ेगी। कुछ जरूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और आर्थिक मुनाफा पहुँचाएंगी। उलझनों के बीच में अकस्मात समस्या सुलझ जाएगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

गणेश जी कहते हैं अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। विरोधी व प्रतिद्वंदी नरम पड़ेंगे। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। मित्रों से सहयोग लेना पड़ सकता है। किसी महिला के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम सम्बंधो के लिए यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा है। सजग होकर सही मौके का इंतजार करें। घर को सजाने-संवारने के लिए अपने खाली समय का उपयोग करें।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज अगर आप किसी की गोपनीय बातें जान गए हो तो वे बातें किसी को भी न बताएं। आज भौतिक सुखों का विस्तार होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। आज आपका मधुर व्यवहार लोगों का दिल जीत लेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज पैसा या खोई वस्तु आपको वापस मिल सकती है। धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय बिलकुल अनुकूल है। मानसिक रूप से भी ताजगी का अहसास होगा और मस्तिष्क में नए-नए विचार आएंगे। आप खुद का व्यवसाय भी प्रारंभ कर सकते हैं। धन का लाभ होगा। सामाजिक दायित्व का निर्वाह करना पड सकता है। मित्रों व अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखें। आप अपने व्यापार को और बढ़ाने के लिए तत्पर रहेगे।

आज का राशिफल  ( आज का राशिफल Rashifal 29 October 2017 ) –

29 October horoscope, 29 अक्टूबर राशिफल, astrological Daily horoscope, daily predictions, Rashifal 29 October 2017, आज का राशिफल, ज्योतिषीय, दैनिक राशिफल, Rashifal 29 October 2017, आज का राशिफल, 29 अक्टूबर राशिफल, राशिफल

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएँ, जिनसे आपके सपने हकीकत का रूप ले सकते हैं। क्रोध में किसी के साथ उग्र चर्चा न हो जाए इसका ध्यान रखें। आमदनी के नए माध्यम नजर आएंगे। किसी के साथ जरूरत से जल्दी दोस्ती करने से बचें, क्योंकि इसके चलते आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। सामाजिक समारोह के दौरान आपको सुनहरा मौका हाथ लग सकता है। स्वस्थ जीवनशैली की वजह से आप तंदुरुस्त रहेंगे।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मध्यम फलदायी है। उत्साह एवं आपके चौकसी के गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में सहायक होंगे। आज आपको अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा वरना दूसरे लोग आपसे दूरियां बना लेंगे। अपनी जिंदगी के मुद्दों को लेकर आप बहुत भावुक हो रहे हैं लेकिन फिर भी अपने दिमाग को शांत रखें। आज केवल अपने काम से ही मतलब रखना उपयुक्त रहेगा।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपकी सहायता कोई मित्र या रिश्तेदार करेगा, किसी धार्मिक स्थल पर जाने की सम्भावना है। व्यक्तिगत कार्यों में उलझेगे। खर्चा बढ़ेगा लेकिन इसकी चिंता ना करें। आज आपका मन भटक सकता है और आप अपने जीवनसाथी व किसी और के बीच खुद को भावनात्मक तौर पर झुलता हुआ महसूस करेगा। किसी अजनबी व्यक्ति से नजदीकी न बदाये, किसी घर में सदस्य से लड़ाई हो सकती है। प्रतिभा पर भरोसा रख कार्य करें।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज अनियमितता के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन खुशनुमा बना सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है। भाग्य आपके साथ है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। पुरानी बातों में उलझे रहने के स्थान पर बदलाव के लिए जो कुछ जरूरी है उसपर फोकस करें। आप की सक्रियता बनी रहेगी। बेहतर होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें। आज पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। आसपास के लोग और परिवार वाले आपकी मदद करेंगे। काम का बोझ कम रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन सामान्य रहेगा। सरकारी अफसरों से संपर्क होगा। आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास का रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। किसी तीसरे इंसान का दखल आपके और आपके प्रिय के बीच गतिरोध पैदा करेगा। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उश्वति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसश्व करेगी। संतान का सुख मिलगा।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button