बॉलीवुड

आख़िरकार काजोल ने 17 साल बाद बता ही दिया कि क्यों की थी उन्होंने अजय देवगन से शादी

मुंबई: बॉलीवुड की दुनिया बड़ी ही अजीबो-गरीब है। यहाँ कब क्या हो जाये कुछ भी नहीं कह सकते। बॉलीवुड की दीवानगी लोगों के ऊपर कुछ इस कदर छाई रहती है कि वह अहर काम अपने पसंदीदा अभिनेता की तरह ही करना चाहते हैं। यहाँ तक कि कुछ लोग हुबहू उनकी तरह जीवन भी जीते हैं। बॉलीवुड में वैसे तो कई अभिनेता और अभिनेत्रियाँ हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं, जिनका जलवा शुरुआत से लेकर आज तक कायम है। जब वह बड़ी स्क्रीन पर आते हैं तो उन्हें देखते ही उनके चाहने वालों के बीच एक अलग ही उत्साह छा जाता है।

देखते ही बनता है दर्शकों का उत्साह:

ऐसे ही एक अभिनेता हैं अजय देवगन। अजय देवगन के स्क्रीन पर आते ही सिनेमा हॉल में दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता है। यह बात पूरी दुनिया जानती है कि अजय देवगन ने फिल्म अभिनेत्री काजोल से शादी रचाई है। दोनों की शादी कैसे और क्यों हुई इसके बारे में जानना बड़ा ही रोचक है। दोनों ने 24 फ़रवरी 1999 को महाराष्ट्रियन शैली में शादी रचाई थी। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड में एक मिसाल है। दोनों विवादों से दूरी बनाकर भी रहते हैं।

लम्बे समय से बनी हुई है दोनों की जोड़ी:

इन दोनों की दो खुबसूरत संतान भी हैं, न्यासा और युग। काजोल बहुत चुलबुली हैं जबकि इसके उलट अजय देवगन बहुत ही शांत स्वभाव के हैं। दोनों हर तरह से एक दुसरे से अलग होते हुए भी बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ियों में में गिने जाते हैं। जबकि ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है कि विपरीत व्यवहार होने के बाद भी इतने लम्बे समय तक किसी की जोड़ी बनी रहे, खासतौर पर बॉलीवुड में। दोनों ने अपने रिश्ते को बहुत ही खूबसूरती से बनाये रखा है। बॉलीवुड की कई जोड़ियाँ जो बहुत पहले बनी और टूट भी गयी।

जानें काजोल और अजय की शादी की कुछ रोचक बातें:

*- काजोल ने अपने फ़िल्मी कैरियर के शिखर पर जानें के बाद अजय देवगन से शादी का फैसला किया।

*- काजोल ने अजय देवगन को किसी भी भ्रम से दूर रखते हुए यह कहा था कि वह साल में एक फिल्म करेंगी।

*- काजोल ने यह भी बताया कि वह अपनी शादी से पहले काफी लम्बे समय तक अपने कैरियर को सँवारने के लिए मेहनत कर चुकी हैं। इसलिए उन्होंने पाने पेशे के हिसाब से खुद को बदलने का फैसला किया।

*- शादी से पहले काजोल साल में कई फ़िल्में करती थी, लेकिन शादी के बाद उन्होंने इसमें काफी कमी कर दी। वह शादी के बाद जीवन में स्थायित्व चाहती थीं। काजोल ने सही समय पर सही फैसला किया।

*- अजय देवगन काजोल के साथ रिश्ता बनाने को सहमत हुए और दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद मीडिया ने यह दावा किया कि दोनों पीछे नहीं चलेंगे।

*- काजोल ने अपने और अजय देवगन के रिश्ते के बारे में कहा कि, “मेरा मानना है कि इस वजह से टिका हुआ है क्योंकि मैं काफी हद तक बात करती हूं और वह हमेशा अपनी धुन में रहता है।”

*- आज 18 सालों के बाद भी यह बॉलीवुड कपल ख़ुशी-ख़ुशी जीवन यापन कर रहे हैं। साथ ही दोनों का अपने बच्चों न्यासा और युग के साथ भी काफी लगाव बना हुआ है।

Back to top button