स्वास्थ्य

सोने का तरीक़ा काफी कुछ बताता है आपकी शख़्सियत के बारे में, जान कर रह जाएंगे दंग

सामान्यतः आपको नींद के बारे में सोचने की आवश्यकता नहीं होती है क्यूंकि ये आपकी दिनचर्या का एक हिस्सा है। नींद एक काफी महत्वपूर्ण तत्व है जो रोजाना हर व्यक्ति के लिए काफी आवश्यक है। ना सोने से आपकी सुबह की सारी दिनचर्या बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। नींद हर 24 घंटे में नियमित रुप से आने वाला वो समय है जब हम अचेतन अवस्था में होते हैं और आसपास की चीजों से अनजान रहते है।
नींद की तीन मुख्य स्थिति होती हैं: पीठ के बल सोना और पेट के बल सोना, साइड में सोना। नींद विशेषज्ञों के अनुसार, हर व्यक्ति को साइड में सोने से अधिक आराम मिलता है और ऐसा सोने से नींद बाधित होने की संभावना कम होती है।
कई दशकों से व्यक्तित्व और सोने की स्थिति के बीच संबंधों का उल्लेख किया गया है।कहते हैं पुराने लोग किसीको सोता हुआ देखकर उसके व्यक्तित्व के बारे में पता लगा लेते थे। सोने का तरीका एक प्रकार से इंसान के व्यक्तित्व का आइना होता है। यदि आप किसी के सच्चे व्यक्तित्व के बारे में कुछ अंतर्दृष्टि पाना चाहते हैं तो आपको केवल उसको सोता हुआ देखेंगे तो आप जान जायेंगे।
अगर आप अपने व्यक्तित्व के बारे में कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं तो कुछ अध्ययनों के अनुसार आपको यह जानकर  बहुत अधिक हैरानी होगी की आपके सोने की स्थिति से आप अपने बारे में बहुत कुछ जान सकते है।

 

सोने की स्थिति और व्यक्तित्व-

सिकुड़ कर सोना :

इस पोजीशन को फैटल पोजीशन भी कहा जाता है। इस पोजीशन में आप अपने घुटने लगभग अपने पेट के अंदर सिकोड़ कर सोते हैं। इस पोजीशन में सोया हुआ व्यक्ति एक बॉल की तरह दिखता है।
व्यक्तित्व लक्षण: ये लोग व्यक्तित्व के थोड़े कठोर होते हैं। इन्हें एक तरह का नारियल कहा जाता है जिसमें ऊपर से सख्त लेकिन अंदर से बहुत नरम होते है।  वे आम तौर पर अजनबियों से दूर रहते हैं और जब नए लोगों से मिलते है तो शरमाते हैं।

स्टारफ़िश तरीक़ा :

 
ये एक ऐसी पोजीशन है जो नाम के अनुसार होती है। इस पोजीशन में सोने वाला बिस्तर आरामदायक और लापरवाह तरीके से फ़ैल कर सोता है। इस अवस्था में बेड पर पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को फैला लें। अब दोनों हाथों को ऊपर की तरफ़ करके सिर के पास रखें। इससे आपके शरीर को बहुत रिलैक्स फ़ील होता है।

व्यक्तित्व लक्षण: स्टारफिश पोजीशन में सोने वाले एक महान दोस्त साबित होते है। ये लोग दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।  ये लोग अपने लोगों के बीच में प्रसिद्ध होते हैं और समय-समय पर स्वयं की तारीफ़ पाते हैं।  स्टारफ़िश पोज़िशन में सोने वालों की सेहत हमेशा अच्छी रहती है।

 

पेट के बल लेटना :

इस अवस्था को फ्रीफॉल पोजीशन कहा जाता है। इस अवस्था में सोने से सिर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी अपनी सामान्य अवस्था में नहीं रहती है। पेट के बल लेटना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है क्योंकि  इस पोज़िशन में सोने से शरीर में तथा जोड़ों में दर्द भी हो सकता है।
व्यक्तित्व लक्षण: इस पोजीशन में सोने वाले लोग किसी के अपने नहीं होते और वो किसी भी बात का आसानी से बुरा मान जाते हैं । ये लोग बोल्ड और मिलनसार होते हैं, लेकिन आम तौर पर आलोचना या खराब स्थितियों से निपटने के लिए ये लोग तैयार नहीं होते हैं ।

Back to top button