दिलचस्प

एक देश ऐसा भी : जहाँ करते है लोग एक दूसरे की बीवियों को चुरा के शादी !

दुनिया भर में वैसे तो शादियों से जुड़े बहुत सारे ऐसे रीती रिवाज़ आपको देखने को मिलेंगे जिसे जान के आप हैरान हो जाएंगे। ऐसा ही एक अनोखा रिवाज़ है पश्चिमी अफ्रीका में जहाँ लोग एक दूसरे की बीवियों को चुरा के शादी करते है। जी हाँ आपने बिलकुल ठीक सुना, पश्चिमी अफ्रीका की वोदाब्बे जनजाति के लोगों की ये पहचान है की वो दूसरों की बीवियों को चुरा के शादी करते है।

लड़के औरतों को रिझाने का प्रयास करते है:

इस जनजाति के रिवाज़ के अनुसार यहाँ के लोग पहली शादी अपने परिवार की मर्ज़ी से और दूसरी शादी करने के लिए यहाँ के लोग आपस में ही एक दूसरे के पत्नियों को चुरा के उनसे शादी करते है। है ना ये एक अनोखा रिवाज़! लेकिन आश्चर्य की बात तो ये है की यहाँ के लोग हर साल एक फेस्टिवल का आयोजन करते है जिसका नाम “गेरेवोल” फेस्टिवल है। इस आयोजन के दौरान वहां के लड़के अपने चेहरे पे रंग लगा के मेले में घूमते है और वहां की औरतों को रिझाने का प्रयास करते है। ये उन्ही औरतों को रिझाते है या आकर्षित करने की कोशिश करते है जो पहले से ही शादी शुदा होती है।

अजीबों- गरीब सी परंपरा: 

पुरषों को ऐसा करते समय इस बात का खासा ध्यान रखना होता है की, जिन औरतों को वो रिझाने की कोशिश कर रहे है उनके पतियों को इस बात की जरा भी भनक नहीं लगनी चाहिए या उनके पति ये सब देख न रहे हो।अगर पुरुष किसी शादी शुदा महिला को रिझाने में सफल हो जाते है तो वो उस महिला को लेके भाग जाते है। इसके बाद दोनों की शादी उसी जनजाति के लोग करवा देते है। इस तरह से होने वाली शादी को वहां के लोग लव मैरिज समझकर स्वीकार कर लेते है। तो ये थी हमारे इसी दुनिया में बसे एक कोने की अजीबों- गरीब सी परंपरा, जो सुनने में जितनी ही अजीब है उतनी ही रोचक भी।

Back to top button