समाचार

RSS की शाखाओं में महिलाओं को शॉर्ट्स में देखना चाहते हैं कांग्रेस के पप्पू सॉरी राहुल? – देखिए वीडियो

गुजरात – कांग्रेस की आखिरी उम्मीद और पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से खुद को पप्पू साबित करते हुए एक बचकाना बयान दे दिया है। दरअसल, मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जोरदार हमला करने के चक्कर में राहुल ने बीजेपी और आरएसएस पर महिलाओं के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि, RSS की शाखा में महिलाओं को शॉर्ट्स में देखा है क्या?’ फिर क्या था बवाल मच चुका है। Rss shakhas Rahul Gandhi bjp shorts.

 

RSS शाखा में महिला को शॉर्ट्स में देखा है?

दरअसल, गुजरात चुनावों के मद्देनज़र यहां के अकोटा में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा, ‘इनका (बीजेपी) मेन संगठन आरएसएस है। लेकिन, आरएसएस में कितनी महिलाएं हैं? कभी शाखा में महिलाओं को शॉर्ट्स में देखा है? मैंने तो नहीं देखा। राहुल ये सब बोलकर बीजेपी पर महिलाओं के साथ भेदभाव करने का आरोप लगा रहे थे। राहुल ने कहा, ‘बीजेपी की सोच है कि महिला जब तक चुप रहे, कुछ बोले न, तब तक वह इनके लिए ठीक रहती है। लेकिन जैसे ही किसी महिला ने मुंह खोला, ये उसको चुप करवा देते हैं। इसके बाद राहुल ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो वे महिला सशक्तीकरण पर ध्यान देंगे।

 

आनंदीबेन ने राहुल गाँधी को जमकर धोया

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल की इस बात पर गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने जमकर धोया है। महिलाओं को लेकर दिए गए इस घटिया बयान पर उन्होंने उन्होंने कहा कि इसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। मंगलवार को राहुल के बयान पर पगलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल का बयान कांग्रेस की सोच दिखाता है। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस की महिलाएं उनसे पूछ कर कपड़े पहनती हैं? कांग्रेस का यही संस्कार है। आपको बता दें कि राहुल ने गुजरात दौरे पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि आपने आरएसएस में कितनी महिलाएं देखी हैं? शाखाओं में आपने किसी महिला को शॉर्ट्स में देखा है? कांग्रेस में हर जगह महिलाएं हैं। लेकिन आरएसएस में एक भी महिला नहीं है।

 

महिलाओं के कपड़े देखना ही है कांग्रेस का संस्कार

गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल राहुल को लताड़ते हुए कहा कि राहुल का यह बयान कांग्रेस की सोच को दिखाता है। कांग्रेस का ध्यान हमेशा इसपर रहता है कि महिला ने क्या पहना है या नहीं। आनंदीबेन राहुल ने बयान को गुजरात की महिलाओं का अपमान बताते हुए उनसे अपने शब्द वापस लेने और माफी मांगने के लिए कहा है। आनंदीबेन ने ये भी कहा है कि अगर राहुल ऐसा नहीं करते तो, पूरे राज्य की महिलाएं इकट्ठी होंगी और प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस की महिलाएं कपड़े पूछ कर पहनती हैं और सभाओं में जाती हैं। गुजरात की महिलाएं देश और गरीबों की सेवा करती हैं। लेकिन अगर कोई ऐसा-वैसा बोल जाए, तो उसको जवाब देना भी जानती हैं।

देखें वीडियो –

Back to top button