राशिफल

राह में ऐसी स्त्री ऐसे दिख जाए तो समझे सोई किस्मत जाग गई

भारतीय परंपरा एवं संस्कार में शुभ-अशुभ शकुन का बड़ा महत्व माना गया है। हर छोटे बड़े काम के लिए सही समय और दिशा आदी का निर्धारण भी किया गया है।साथ ही जिस समय आप घर से निकल रहें है उस समय घटित होने वाली घटनाओं और परिस्थितियों का भी विशेलषण किया गया है और इससे जिस कार्य के लिए जा रहे हों, उसकी सफलता-असफलता का अनुमान लगाया जाता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ विशेष लक्षणों के बारे में बता रहें जिसे किसी भी अच्छे कार्य के लिए निकलते समय घटित होना शुभ संकेत माना जाता है।

घर से निकलते वक्त ऐसी स्त्री दिख जाए

कन्या व स्त्री को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है और कुछ मौकों पर कुछ विशेष स्त्रियों का देखा जाना अत्यन्त शुभ माना जाता है। जैसे कि

  • ऐसी मान्यता है कि कोई व्यक्ति अगर किसी उद्देश्य से घर से बाहर निकल रहा है और रास्ते में उसे गर्भवती स्त्री के दर्शन हो जाए तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है और व्यक्ति जिस काम के लिए जा रहा होता है उसमे सफलता अवश्य मिलती है।

  • सुहागन स्त्री लक्ष्मी का स्वरुप मानी जाती है और देवी लक्ष्मी का प्रिय रंग लाल है। ऐसे में इस रंग का वस्त्र धारण करके सोलह श्रृंगार करके आती हुई कोई स्त्री दिख जाए तो यह अच्छा शगुन माना जाता है। इससे कार्य में सफलता मिलती है।

  • शकुन शास्त्र में बताया गया है कि किसी शुभ कार्य के लिए घर से निकलते समय सामने से पानी का घड़ा लेकर आती हुई कोई स्त्री दिख जाए तो शुभ संकेत समझना चाहिए।चूंकि आजकल घड़े का प्रयोग नही होता है..ऐसे में अगर कोई महिला पानी से भरा बर्तन या कोई बाल्टी लिए दिख जाए तो इसे भी शुभ संकेत मानिए ।

ये भी हैं शुभ संकेत

शुभ-अशुभ शकुन की मान्यताएं और भी हैं जैसे कि आप किसी कार्य से जा रहे हों, तब आपके सामने कोई भी व्यक्ति गुड़ ले जाता हुआ दिखे तो आशा से अधिक लाभ होता है। साथ ही अगर लड़की के लिए आप वर तलाश करने जा रहे हों और तब घर से निकलते समय चार कुँवारी लड़कियाँ बातचीत करते मिल जाएँ तो शुभ योग होता है।

 

Back to top button