राशिफल

हर जगह दिखनें लगे यह अंक तो समझिये होनें वाला है कुछ ख़ास, जिससे बदल जायेगा आपका पूरा जीवन

भारत में कई चीजें ऐसी भी मानी जाती हैं, जिसके बारे में कम लोगों को ही पता होता है। कुछ चीजें या काम ऐसे होते हैं जिन्हें हर रोज व्यक्ति करता है लेकिन उसके कारण के बारे में नहीं जनता है। भारत में ज्योतिष और वास्तु को बहुत ज्यादा महत्व दिया जाता है। भारत एक धार्मिक विविधता वाला देश है। हर धर्म की अपनी अलग-अलग मान्यताएं होती हैं। ऐसे ही हिन्दू धर्म में भी कई तरह की मान्यताएं हैं।

अंकों का गहरा रिश्ता है अध्यात्म से:

अंकशास्त्र एक बहुत ही दिलचस्प विषय होता है। एक बार इसमें किसी की रूचि जग गयी तो फिर पूछिये मत। यह एक रहस्य की तरह होता है जो लोगों को अपनी तरफ बर्बस की आकर्षित कर लेता है। बहुत कम ही लोग यह जानते हैं कि अंको का गहरा रिश्ता अध्यात्म से भी है। कई अंक ऐसे होते हैं जिन्हें बार-बार देखना एक अलग ही महत्व रखता है। आज हम आपको एक ऐसे ही महत्वपूर्ण अंक के बारे में बतानें जा रहे हैं।

उसी मार्ग पर आगे चलकर मिलनें वाली है आपको सफलता:

हम जिस अंक की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि 222 है। इसे एक अध्यात्मिक अंक माना जाता है। अब आप जरुर यह जानना चाहेंगे कि आखिर यह अंक कैसे आध्यात्म से जुड़ा हुआ है और इसका क्या महत्व है। यह बार-बार दिखाई देता है तो क्या होता है? जानकारों के अनुसार अगर आपको 222 अंक किसी भी वजह से अगर हर जगह दिखाई देने लगे तो अलौकिक सत्ता आपसे यह कहना चाहती है, कि आप जिस मार्ग पर चल रहे हैं, वह बिलकुल सही है। उसी मार्ग पर चलकर आपको सफलता भी मिलनें वाली है।

किसी भी पल मिल सकती है आपको सफलता:

साथ ही यह भी माना जाता है कि अगर यह अंक बार-बार दिखाई देता है तो आप किसी महान कार्य करनें वाले मार्ग पर चल रहे हैं। इस रास्ते पर चलते हुए आपको एक अलग पहचान मिलनें वाली है। आप जो भी कर रहे हैं, वह बिलकुल सही है। कुछ भी हो जाये आपको यह रास्ता बदलना नहीं है। 222 का हर जगह दिखना यह भी दर्शाता है कि आप जिस उद्देश्य को पानें की कोशिश कर रहे हैं, आप उसमें काफी आगे निकल आये हैं। सफलता आपका इंतज़ार कर रही है और आपको किसी भी पल मिल सकती है। कुछ भी हो जाये आपको पीछे मुड़कर नहीं देखना है।

ईश्वरीय सत्ता है हर दम आपके साथ:

अब आपके मन में यह सवाल जरुर उठ रहा होगा कि आखिर ऐसी कौन सी बात है आपके अन्दर कि 222 अंक सिर्फ आपको ही दिखाई दे रहा है। दरअसल यह केवल उन्ही लोगों को दिखाई देता है जो बहुत ख़ास होते हैं और जिन्होंने अहंकार और अहम का त्याग कर दिया होता है। आप जीवन का मूल मन्त्र और तत्व समझ चुके हैं। ब्रह्माण्ड की हर रचना एक सामान है। कोई ना ही बड़ा है और ना ही छोटा है। जब आपको यह अंक नजर आनें लगे तो आपको अपनी अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए। आपकी आत्मा आपको कभी गलत मार्ग पर जानें नहीं देगी। इस अंक का बार-बार दिखाई देना यह भी संकेत देता है कि ईश्वरीय सत्ता आपके साथ है।

Back to top button