समाचार

भारत में घुसपैठ करनें के लिए पाकिस्तान अपनी तरफ से खोद रहा था सुरंग, जब बीएसएफ को लगी जानकारी फिर

जम्मू: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आये दिन पाकिस्तान भारत को नुकसान पहुँचानें की नाकाम कोशिश करते हुए दिख ही जाता है। भारत से पाकिस्तान को इस कदर नफरत है कि वह हर बार कोई ना कोई गलत काम कर ही देता है। हालांकि पाकिस्तान अपनें हर गलत काम में असफल हो जाता है, लेकिन वह प्रयास करना बंद नहीं करता है। पाकिस्तान कई बार बेशर्मी की हद भी पार कर जाता है।

पिछले कई दिनों से लगातार पाकिस्तानी सेना के जवान सीमा पर सीज फायर का उलंघन करते हुए गोलीबारी कर रहे हैं। बार-बार सीज फायर का उलंघन करके पाकिस्तानी सेना अपनी बेशर्मी के बारे में बता देती है। शनिवार के दिन बीएसएफ ने एक 14 फीट लम्बी सुरंग का पता लगाया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि या सुरंग भारत और पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान की तरफ से खोदी जा रही थी।

सतर्क जवानों ने खोज निकाला 14 फीट लम्बी सुरंग:

इसके साथ ही बीएसएफ के जवानों ने अर्निया सेक्टर में युद्ध की तैयारी के लिए एक भण्डार का भी पता लगाया है। अधिकारियों के अनुसार दमाना के पास विक्रम और पटेल चौकियों के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चौकसी अभियान के समय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक सुरंग का पता लगाया। उन्होंने यह भी बताया कि सतर्क जवानों ने एक 14 फीट लम्बी सुरंग का पता लगाया। साथ ही युद्ध की तैयारी को ध्यान में रखकर बनाए गए एक भण्डार के बारे में भी पता चला।

बीएसएफ की इस कामयाबी के लिए दिया पीएम मोदी को श्रेय:

इस सुरंग और भण्डार से यह पता चलता है कि इस जगह पर सशस्त्र घुसपैठिये थे जो फरार हो चुके हैं। दूसरी तरफ पीएमओ में राज्यमंत्री जीतेन्द्र सिंह ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों की इस कामयाबी के लिए मोदी सरकार को श्रेय दिया। उनका कहना है कि सीमा सुरक्षा बल और सेना को लगातार इतनी कामयाबी इसलिए मिल रही है क्योंकि पीएम मोदी ने उन्हें पेशेवर आजादी दे रखी है।

इससे पहले मिली थी 400 मीटर लम्बी सुरंग:

आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि यह पहली बार नहीं है जब सीमा पर सुरंग मिली है। इससे पहले सन 2012 में जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में सुरक्षा बलों ने 400 मीटर लम्बी सुरंग का पता लगाया था। सुरंग में वेंटिलेशन पाइप भी लगी हुई थी। उससे पहले 2009 में सीमा पर अखनूर सेक्टर में भी एक सुरंग मिली थी। सीमा सुरक्षा बल की मुश्तैदी की वजह से घुसपैठियों की इन चालों का पता चल जाता है, वरना घुसपैठिये किसी बड़ी घटना को अंजाम दे देते।

Back to top button