दिलचस्प

ट्वीट-ट्वीट में हार्दिक पंड्या ने कर दिया परिणीति चोपड़ा को प्रपोज़, परिणीति ने कहा – शायद, हो भी…

मुम्बई – बॉलिवुड और क्रिकेट का नाता पूराना है। दोनों ग्लैमर भरे क्षेत्र हैं। शायद इसलिए हमें अक्सर क्रिकेटरों और बॉलिवुड अभिनेत्रियों के अफेयर के चर्चे सुनने को मिलते रहते हैं। ताजा मामला परिणीति चोपड़ा और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या का है। तो चलिए समझते हैं कि पूरा मामला क्या है। Hardik and parineeti conversation on twitter.

क्या था मामला?

 

मैदान के बाहर अपने स्टाइल और मैदान के अंदर अपने चौकों छक्कों के लिए मशहूर टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या उस वक्त एक बार फिर सुर्खियों में आ गए जब उन्होंने बॉलिवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के ट्वीट पर कमेंट किया। यह बात उस वक्त की है जब भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर थी। हार्दिक पंड्या टीम का हिस्सा थे और मैदान पर गजब का प्रदर्शन कर रहे थे। उसी दौरान फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने एक साइकिल की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था कि ‘सबसे अमेज़िंग पार्टनर के साथ परफेक्ट ट्रिप, प्यार हवाओं में है।’

 

क्या था हार्दिक पंड्या का ट्वीट?

 

परिणीति के ‘एक शानदार सफर अपने सबसे प्यारे पार्टनर के साथ’ वाले इस ट्वीट पर हार्दिक ने जवाब देते हुए लिखा कि ‘क्या मैं गेस कर सकता हूं? मुझे लगता है यह बॉलिवुड और क्रिकेट के बीच अगला लिंक है।’ जाहिर है इस ट्वीट के जरिए हार्दिक ने विराट और अनुष्का के रिलेशन की ओर इशारा किया था। यहां हार्दिक के अगला लिंक से मतलब अपने और परिणीति के बीच लिंक से था। यानि हार्दिक ने इशारों ही इशारों में परिणीति को प्रपोज़ कर दिया।

 क्या था परिणीति चोपड़ा का जवाब?

परिणीति ने हार्दिक के इस इशारे को समझते हुए ट्वीट कर उनका जवाब भी दिया। परिणीति ने लिखा ‘शायद, हो भी सकता है और नहीं भी। मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि सुराग इसी फोटो में है।’ हालांकि, इन दोनों को इस तरह से ट्वीट-ट्वीट खेलता देख ट्विटरबाज बर्दाश्त न कर सके और मजे लेना शुरू कर दिया। एक यूजर ने ट्वीट किया, लड़का हिरोइन के ऊपर लट्टू हो चुका है। खेल पर ध्यान दे भाई। ट्वीटर पर लोगों ने हार्दिक की जमकर खिचाई की।

Back to top button