दिलचस्प

यहाँ के लोगों को क्यों लिव इन में रहना और बच्चे पैदा करना है जरूरी, जान कर हो जायेंगे दंग

आमतौर पर हमारे भारतीय सामाज में लिव इन में रहने वाले कपल्स को रेस्पेक्ट की नज़रों से नहीं देखा जाता। ऐसे में भारत में एक ऐसा भी राज्य है जहाँ लोगों को शादी करने के लिए लिव इन में रहना और बच्चे पैदा करना जरूरी है। जी हाँ, राजस्थान में एक ऐसी जनजाति है जहाँ के लोग इस अनोखी प्रथा का पालन सदियों से करते आ रहें हैं। आइये आपको बताते है इस अजीबों गरीब प्रथा के बारे में।

गरसिया जनजाति में है ऐसी प्रथा

इस अनोखी प्रथा के अनुयायी लोग राजस्थान के गरसिया जनजाति के है। इस जनजाति के लोगों का ये मानना है की 100 साल से पहले से उनके पूर्वज इस रिवाज़ का अनुसरण करते आएं है जिसमे भविष्य में शादी करने वाले जोड़े को एक साथ एक ही घर में लिव इन रिलेशनशिप में रहना होता है और बच्चा पैदा होने के बाद ही इनकी शादी करवाई जाती है। आश्चर्य की बात तो ये है की भावी जोड़ा अगर चाहे तो शादी से मना भी कर सकता है। रिवाज़ दरअसल ये है की अगर लिव के दौरान इन जोड़े को बच्चा है हुआ तो इसके बाद दोनों अलग हो सकते हैं और फिर से किसी और के साथ अपने भविष्य की प्लानिंग कर सकतें हैं।

औरतों को दिया जाता है ख़ास सम्मान

इस जनजाति में स्त्रियों को बेहद मान सम्मान दिया जाता है और उन्हें पुरुषों से ज्यादा अधिकार प्राप्त होते हैं। यहाँ से आज तक कोई भी महिला उत्पीड़न और बलात्कार जैसी हीं घटनाकों का रिकॉर्ड नहीं मिला है। यहाँ के लोग दहेज प्रथा को भी मानते, इनका पूरा जीवन मूल रूप से खेती पर ही निर्भर होता है। इस समुदाय के लोग तभी विवाह करते हैं जब इनके पास बहुत सारा पैसा आ जाता है। इस जनजाति में बाकि दुनिया से अलग लड़के वाले ही शादी पर खर्च करते हैं। पहले लड़के का परिवार लड़के और लड़की को साथ रहने के लिए कुछ पैसे देता है और जब दोनों लिव इन की अवधी ख़त्म होने के बाद शादी का फैसला लेते हैं तो शादी भी लड़के के घर पर होती है और सारे खर्चें भी लड़के वाले ही उठाते हैं।

इस प्रथा को दापा प्रथा कहते है

गरसिया जनजाति के लोग इस अनोखे प्रथा को दापा प्रथा कहते हैं। यहाँ पर दो दिनों का सामूहिक विवाह का मेला लगता है जिसमे लड़का लड़की अपनी पसंद के लड़की या लड़के के साथ भाग जाते है और वापिस आकर लिव इन में रहने लगते हैं। यहाँ वैसे भी महिला और पुरुष आते हैं जो पहले भी लिव इन में रह चुके है , ये इसलिए आतें हैं ताकि किसी और को पसंद करने सकें, जो पिछले से ज्यादा पैसा वाला होता है महिलाएं उसे ही चुनतीं हैं।

इस जनजाति के लोग मुख्यतः राजस्थान के उदयपुर के आसपास के इलाकों में पाएं जातें हैं।

Back to top button