अध्यात्म

नवरात्रि में राशि के अनुसार करें देवी उपासना, पूरी हो जाएगी मन की हर मुराद

नवरात्र, सिर्फ एक त्योहार नही है बल्कि ये शक्ति साधना का काल है..असत्य पर सत्य का विजय, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। शास्त्रो में वर्णित है कि नवरात्रि में माँ दुर्गा अपने भक्तो के सभी कष्ट दूर करती है। ऐसा माना जाता है कि नवरात्र में किये गए सात्विक उपाय शीघ्र फलदायी होते है। यानी नवरात्र, देवी पूजा अर्चना के जरिए शुभ फल प्राप्ति का सुन्दर अवसर है और इस अवसर, शुभ संयोग का आप भी लाभ उठा सकते हैं। आज हम आपको राशि के अनुसार देवी पूजन और उनकी कृपा प्राप्त करने के उपाय बता रहे हैं।

मेष राशि के लोग ऐसे करें देवी पूजा

मेष राशि के लोगों को नवरात्रि में स्कन्दमाता की पूजा करनी चाहिए …इसके साथ ही दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का भी पाठ अवश्य करें।

वृषभ राशि के जातक करें माता के इस रूप की अर्चना

वृषभ राशि के जातकों को देवी माता के महागौरी स्वरूप की पूजा करनी चाहिए और ललिता सहस्त्रमान का पाठ भी करना चाहिए.

मिथुन राशि नवरात्रि में करें ये उपाय

इस राशि के लोगों को देवी यंत्र स्थापित कर देवी ब्रहमाचारिणी की स्तुति करने से लाभ अवश्य मिलता है।

कर्क राशि करे देवी के इस रूप की उपासना

इस राशि के जातकों को मां शैलपुत्री का उपासना करनी चाहिए..साथ ही लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ भी जरूर करें ।

सिंह राशि के जातक ऐसे करें देवी स्तुति

सिंह राशि के जातको के लिए मां कुष्मांड़ा की पूजा अर्चना फलदायक होती है.. साथ ही दुर्गा मंत्रो के जाप भी करने चाहिए।

कन्या राशि के लोग करें मां के स्वरूप की पूजा

कन्या राशि के लोगों को देवी ब्रहमाचारिणी की स्तुति करनी चाहिए और लक्षमी मंत्रों का विधी विधान पूर्वक जाप करना चाहिए।

तुलाराशि के जातक करें ऐसे माता की पूजा

इस राशि के जातकों को देवी माता के महागौरी स्वरूप की पूजा करनी चाहिए.. साथ ही काली चालीसा का भी पाठ करना चाहिए।

वृश्र्चिक राशि के लिए नवरात्रि में लाभ प्राप्त करने का ये है उपाय

वृश्र्चिक राशि के लोगो के लिए स्कन्द माता की पूजा फलदायी होती है साथ ही इन्हे दुर्गा सप्तशती का पाठ भी करना चाहिए।

धनु राशि के लोग ऐसे करें देवी अराधना

इस राशि के जातकों को मां चन्द्रघटा की अराधना करनी चाहिए और उनके मंत्रों का विधी पूर्वक जाप करना चाहिए।

मकर राशि के लिए शुभ फल प्राप्ति का ये हैं उपाय

मकर राशि के लोगों के लिए काली मां की पूजा विशेष फलदायी होती है.. इसक साथ ही इन्हें नवार्ण मंत्रों का जाप करनी चाहिए।

कुंभ राशि ऐसे करें देवी उपासना

इस राशि के जातकों को मां कालरात्रि की उपासना करनी चाहिए साथ ही नवरात्रि के दौरान रोज देवी कवच का पाठ करना लाभदायी होता है।

मीन राशि के लिए देवी के इस रूप की स्तुति फलदायी है

इस राशि के जातकों को मां चन्द्रघटा की अराधना करनी चाहिए और हल्दी की माला से बगलामुखी मंत्रों को जाप करना चाहिए।

Back to top button