बॉलीवुड

“न्यूटन” की रिलीज़ के साथ राजकुमार राव के लिए खुला ऑस्कर का रास्ता

राजकुमार राव अभिनीत फिल्म “न्यूटन” बड़े परदे पर रिलीज़ हो गयी है और रिलीज़ के साथ ही इस फिल्म की चारों तरफ काफी वाहवाही हो रही है। अमूमन सभी फिल्म क्रिटिक्स ने इस फिल्म को 4-4.5 स्टार्स दिए हैं। सबका यही कहना है की फिल्म बहुत ही अच्छी है और लीक से हटकर है। राव वैसे भी लीक से हटकर फिल्में करने के लिए हमेशा सुर्ख़ियों में रहतें हैं और सभी की वाहवाही बटोरते हैं। कुछ महीने पहले रिलीज़ हुई इनकी फिल्म “ट्रैप्ड” को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। अब “न्यूटन” की रिलीज़ के साथ ही इसे लोगों का प्यार मिल रहा है और राव के एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है। फिल्म के सफलता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है की रिलीज़ के साथ ही भारत के तरफ से आधिकारिक तौर पर इस फिल्म को ऑस्कर अवार्ड्स में प्रेजेंट करने पर मोहर लग चुकी है।

फिल्म को मजबूत बनाने में इनका भी है हाथ !

एक अच्छी फिल्म कभी भी सिर्फ एक इंसान के दम पे नहीं चलती बल्कि उसके पीछे स्टोरी राइटर, डायरेक्टर, स्क्रीनप्ले, सहायक एक्टर्स सभी का बराबर योगदान होता है। इस फिल्म की स्टोरी अमित मसुरकर ने लिखी है और इसके डायरेक्टर भी अमित ही हैं।  इससे पहले अमित “सुलेमानी कीड़ा” डायरेक्ट कर चुकें हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी,संजय मिश्रा और रघुवीर यादव जैसे दिग्गज कलाकार भी हैं जो अपनी एक्टिंग के लिए दर्शकों के बीच अपनी एक अलग इमेज बना चुकें हैं।

फिल्म की कहानी बनाती है इसे दूसरी बॉलीवुड फिल्मों से बिलकुल अलग !

फिल्म की कहानी न्यूटन कुमार उर्फ़ नूतन कुमार (राजकुमार राव) के इर्द गिर्द घूमती है। न्यूटन एक ईमानदार क्लर्क है जो रिश्वत जैसी चीज़ों से खुद को कोशों दूर रखता है। फिल्म की कहानी न्यूटन के इस कपटी दुनिया से हुए वैचारिक मतभेद पर आधारित है, फिल्म में अहम् मोड़ तब आता है जब न्यूटन को एक नक्सल प्रभावित शहर में वोटिंग करवाने भेजा जाता है। पूरी कहानी जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी और आपकी जानकारी के लिए बता दें की फिल्म गंभीर विषय पर बनी जरूर है लेकिन फिल्म का जॉनर कॉमेडी है। राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी के डायलाग आपको भीतर तक गुदगुदा जायेंगें।

राजकुमार राव सहित फिल्म के सभी कलाकरों ने काफी उम्दा दर्जे की एक्टिंग की है। तो इस वीकेंड इस फिल्म को अपने पूरे परिवार के साथ जरूर देखने जाएं। राव की एक्टिंग और उनके फैन होने के नाते ये फिल्म सिनेमा घर में देखना तो बनता है। 67 वे बर्लिन आंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था। इस समारोह में भी इस फिल्म को सीआइसीएई  पुरस्कार से नवाजा गया था।

Back to top button