राशिफल

माँ लक्ष्मी की कृपा और धन-दौलत पानें के लिए नवरात्री के किसी भी दिन करें ये उपाय

जीवन में हर किसी को धन-दौलत की जरुरत पड़ती है। आज के समय में बिना इसके किसी का काम नहीं चलता है। जो धन-दौलत वाला होता है, उसकी आज के समय में काफी इज्जत भी रहती है। गरीब लोगों की आज के समय में कोई इज्जत नहीं है। इसलिए हर कोई चाहता है कि वह जीवन में काफी धनवान बनें लेकिन ऐसा हो नहीं पाटा है। कुछ लोगों के पास बेशुमार दौलत होती है, जबकि कुछ लोग पैसे-पैसे के लिए मोहताज रहता है।

मंत्र:

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

अर्थ:

जो देवी सभी जीवों में शक्ति-सामर्थ्य के रूप में रहती हैं उस देवी को नमस्कार है नमस्कार। जब पृथ्वी से लेकर स्वर्ग पर हर जगह असुरों ने हाहाकार मचाया हुआ था, उस समय असुरों के संहार के लिए देवताओं ने शक्ति का आह्वाहन किया था। नवरात्री के समय हम उसी शक्ति की आराधना करते हैं। यह वही शक्ति है, जिसके बिना त्रिदेव यानि ब्रह्मा, विष्णु और महेश भी अधूरे हैं। उस शक्ति का नाम है माँ दुर्गा।

माँ का दर्द समझ सकती है केवल एक माँ:

माँ शब्द का अभिप्राय केवल माँ से होता है, ना ही उसका कोई पर्यायवाची हो सकता है और ना ही इसका कोई बहुवचन हो सकता है। एक माँ के दर्द को केवल माँ ही समझ सकती है। माता जगदम्बा दुर्गा ने लोगों के कल्याण, भक्तों को अभयदान और असुरों का नाश करनें के लिए अवतार लिया था। माता का सिर्फ एक ही लक्ष्य है, भक्तों का कल्याण करना, उनके विघ्नों का हरण करके उनका मंगल करना। नवरात्री के समय किसी भी दिन ये उपाय करके आप माँ दुर्गा की रहमत पा सकते हैं।

नवरात्री में देवी की कृपा पानें के लिए करें ये उपाय:

*- ज्योतिष शास्त्रियों की मानें तो माता लक्ष्मी को गोमती चक्र बहुत ही प्रिय है। जब भी माता लक्ष्मी की पूजा घर में करें उसे अपने साथ जरुर रखें। अगर धन की कमी से जूझ रहे हैं तो दो गोमती चक्र लाल कपडे में बांधकर घर की चौखट पर लटका दें। ऐसा करनें से घर में धन आनें का द्वार खुल जायेगा।

*- किसी विद्वान ब्राहमण से शुभ समय में घर में माँ लक्ष्मी की पूजा करवाएं। पूजा के दौरान 11 गोमती चक्र अपने पास रखें। पूजा समाप्त होनें के पश्चात् गोमती चक्र को लाल कपडे में बांधकर उसे गल्ले या धन की तिजोरी में रख दें।

*- 1 गोमती चक्र का विधिवत पूजन करनें के बाद उसे अपने पर्स में रख लें, ऐसा करनें से आपको जीवन में कभी भी आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

*- अगर घर में कोई व्यक्ति किसी गंभीर रोग से जूझ रहा है तो 7 गोमती चक्र उसके शरीर से वारकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। जल्द ही रोगी व्यक्तिओ को लाभ मिलना शुरू हो जायेगा।

Back to top button