विशेष

यूपी के इस गाँव का रहस्य जानकार उड़ जायेंगे आपके होश, रहस्य की वजह है एक नागिन

यह दुनिया अजीबो-गरीब कारनामों से भरी हुई है। यहाँ ऐसी-ऐसी घटनाएँ और काम होते रहते हैं, जिसके बारे में जानकर लोग हैरान हुए बिना नहीं रह पाते हैं। कुछ जगहों और लोगों के बारे में कहा जाता है कि वो रहस्य से भरे हुए हैं। दुनिया के हर देश में लगभग इस तरह की कोई ना कोई जगह हैं, जिसके बारे में तरह-तरह की कहानियां प्रचलित हैं। कई जगहों के बारे में कुछ अच्छी बातें कहीं जाती हैं तो कुछ के बारे में बहुत बुरी और डरावनी।

भारत में भी कई ऐसी जगहें हैं, जिनके बारे में अजीब-अजीब तरह की कहानियां पप्रसिद्ध हैं। कुछ कहानियों को सुननें के बाद अपनें कानों पर बिलकुल यकीन ही नहीं होता है। ऐसा लगता है जैसे यह कोई सच्ची घटना नहीं बल्कि किसी फिल्म की कहानी है। जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। कुछ जगहें सच में ऐसी होती हैं जो केवल साधारण इंसानों को ही नहीं बल्कि वैज्ञानिकों को भी हैरानी में डाल देती है।

रहस्यमयी गाँव के बारे में जान हो जायेंगे हैरान:

दुनिया भर में भले ही ऐसी अजीबो-गरीब जगहें हों, लेकिन अपने भारत में भी इस तरह की जगहों की कोई कमी नहीं है। यहाँ तो भूतों-प्रेतों और चुड़ैलों की कहानियाँ बचपन से ही बच्चों को सुनाई जाती है। आज हम आपको उत्तर प्रदेश के एक ऐसे ही रहस्यमयी गाँव के बारे में बतानें जा रहे हैं, जिसका रहस्य आपको यक़ीनन हैरान कर देगा। आपको बता दें इस रहस्यमयी गाँव के एक भी घर में दरवाजे नहीं लगे हुए हैं।

घरों में दरवाजे लगानें से हो जाती है कोई अनहोनी:

आपको यह जानकर और भी ज्यादा हैरानी होगी कि इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि एक नागिन है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला नागिन कैसे गाँव के घरों में दरवाजें ना होनें की वजह बन सकती है? क्योंकि लोग घरों में दरवाजे ही इसीलिए लगवाते हैं कि कोई खतरनाक जीव घर में ना घुस सके। इस गाँव के लोगों का ऐसा मानना है कि अगर घरों में दरवाजे लगवाए तो कोई ना कोई अनहोनी निश्चित हो जाती है।

दरवाजे ना लगानें की परम्परा चल रही है सदियों से:

इस गाँव में रहनें वाले लोगों को चोरों-डकैतों का कोई डर नहीं है। यह गाँव यूपी के प्रतापगढ़ जिले में बसा हुआ है, इसका नाम है सुड़ेमऊ। यहाँ यह परम्परा सदियों से चली आ रही है। परम्परा के अनुसार इस गाँव के किसी भी घर में चौखट और दरवाजे नहीं लगाए गए हैं। यह गांव 100 साल से भी ज्यादा लम्बे समय से एक श्राप से श्रापित है। गाँव के लोगों का कहना है कि उसके वंशजों से किसी जमानें में एक नागिन दरवाजे से दबकर मर गयी थी। मरते समय नागिन ने श्राप दे दिया था। उसके बाद से कोई भी अपने घर में दरवाजे नहीं लगवाता है। लोगों का मानना है कि अगर किसी ने ऐसा किया तो कोई ना कोई अनहोनी जरुर घट जाएगी।

Back to top button