समाचार

भूकंप का कहर, मेक्सिको हुआ बर्बाद !

बुधवार को मेक्सिको में आये भूकंप से सैकड़ों जान चली गयी। 7.1 की तीव्रता से आये इस भूकंप ने ऐसा तबाही मचाया की मेक्सिको सिटी जिसे दुनिया का सबसे खुबसूरत शहरों में से एक माना जाता है आज बर्बादी के कगार पर है।

मौत का मंज़र

अभी तक के मिली सूचना के अनुसार लगभग 230 लोग अपनी जान से हाथ धो चुके हैं।चारों ओर मौत का ऐसा मंज़र है की देख के आपके रौंगटे खड़े हो जायेंगे। अब तक मिली सूचना के अनुसार अभी भी हज़ारों जानें मलबों के नीचे दबी है। 50 से अधिक इमारतों के तवाह होने की खबर है।

भूकंप का केंद्र

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है की बुधवार को आये भूकंप का केंद्र मेक्सिको के एक शहर पुएब्ला है। 7.1 की तीव्रता से आये भूकंप की शुरुआत पुएब्ला नामक शहर के 52 किलो मीटर नीचें से हुई थी। बुधवार को आने वाला ये भूकंप पहला भूकंप नहीं है। 12 दिनों में ये दूसरी बार है जब मेक्सिको सिटी बर्बादी का ऐसा कहर झेल रहा है। 2 सप्ताह पहले भी भीषण भूकंप आया था जिसमे करीब 90 लोगों की मौत हो गयी थी।

जनजीवन अस्तव्यस्त

आये भूकंप के कारण मेक्सिको सिटी में हर तरफ मातम का माहौल है। मौत ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया की सब सदमे में आ गए। प्रकृति के ऐसे निर्मम रूप के आगे किसी का ज़ोर नहीं चल रहा। सभी लोग अपनों को ढूंढने में लगे हैं। जो चला गया उसे वापस लाया तो नहीं जा सकता पर जो है उसे बचाने की कोशिश में पूरा मेक्सिको लगा हुआ है।
भूकंप के चलते सभी उड़ानों को भी स्तगित कर दिया गया है। रेल यात्रा भी बहुत धीमे रफ़्तार से काम कर रही है।

इतिहास दोहराया गया

मेक्सिको हमेशा से ही भूकंप के खतरे की रडार पे रहा है। 1985 में भी ऐसा भीषण भूकंप का साक्षी रहा है मेक्सिको सिटी पर चौकाने वाली बात ये है की बुधवार को जब ये भूकंप आया उस दिन 1985 में आये भूकंप की बरसी थी। इसका मतलब ये हुआ की इतिहास अपने आप को दोहरा रहा है।

सदमे में दुनिया

इस भूकंप के कारण पूरी दुनिया सदमे में है। सब अपने ईश्वर से मेक्सिको के लोगो के लिए प्रार्थना कर रहे है।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शोक जताते हुए कहा की वो मेक्सिको सिटी में आये भूकंप से बेहद आहत हुए हैं। उन्होंने वादा भी किया की मेक्सिको को फिर से बसाने में वो कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मेक्सिको के राष्ट्रपति पेना निएटो ने भी शोक जताते हुए राहत कार्य में तेज़ी लाने का आदेश दिया है।

Back to top button