रिलेशनशिप्स

शादी के बाद लड़कियों को क्यों सताता रहता है ये डर !

शादी करके अच्छे लड़के के साथ सेटल होना हर लड़की का सपना होता है। हर लड़की चाहती है की उसे बहुत प्यार करने वाला परिवार और पति मिले, लेकिन एक डर है जो शादी के बाद हर लड़की को सताता रहता है और उन्हें हमेशा सोचते रहने पर मजूबर करता है।

आइये जाने आख़िर वो कौन से डर हैं जो लड़कियों को सताते हैं !

शादी के बाद पति कहीं नापसंद ना करने लगे

हर महिला इस सोच से परेशान रहती है कि कहीं शादी के बाद उसकी ख़ूबसूरती कम ना हो जाए और पति उसे नापसंद न करने लगे। यही कारण है कि महिलाएं शादी के बाद अपने फ़िगर और ख़ूबसूरती का ख़ासा ध्यान रखती हैं।

परिवार का ख्याल

शादी के बाद परिवार की सारी ज़िम्मेदारी स्त्री पर आ जाती है और ये उनकी चिंता का सबसे बड़ा विषय होता है। अक्सर महिलाएं इस बात से परेशान रहती हैं कि वो परिवार का ध्यान ठीक तरह रख पाएंगी या नहीं। वो इस बात से भी परेशान रहती है कि अगर वो कभी बीमार पड़ गयी तो परिवार का ध्यान कैसे रख पाएंगी।

रिश्तों के टूटने का डर

शादी के बाद एक औरत का रिश्ता सिर्फ उसके पति से ही नहीं बल्कि उसके ससुराल के अन्य लोगों से भी जुड़ जाता है। रिश्तों को संभाल के रखना एक बड़ी ज़िम्मेदारी होती है और महिलाएं इसी बात को लेकर परेशान रहतीं हैं कि कहीं वो किसी का दिल अनजाने में न दुखा दें या कोई उनसे नाराज न हो जाएं।

अकेलेपन का डर

शादी के बाद एक महिला अपना घर छोड़ कर पति के घर जाती है और उसे इस बात का डर बार-बार सताता रहता है कि कहीं उसकी किसी ग़लती की वजह से उसका पति नाराज़ होकर उसे छोड़ न दें।

यही कुछ वजह हैं जो हर लड़की के डर का कारण है। स्त्रियों को अपने आप पर और अपने आसपास के लोगों पर विश्वास रखना चाहिए और उन्हें अपनी इन चिंताओं को दूर रखना चाहिए। ज़्यादा चिंता करना उन्हें अत्यधिक चिंतित कर सकता है, जिससे वो गलतियां कर सकती है। इसलिए जानकारों की सलाह माने और ज़्यादा तनाव न लें।

Back to top button