राशिफल

Rashifal 14 October: आज इन 4 राशि के जातको को मिलेगी खुशियों की सौगात, सभी कार्य फलीभूत होंगे

हम आपको शनिवार 14 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 14 October 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। आप जल्द कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। राजनीति में संभलकर निर्णय लें। आपकी एक गलती करियर खत्म कर देगी। जितना कड़ा परिश्रम करेंगे आपको उतने ही अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों से बॉस बेहद प्रसन्न रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन सामान्य रहेगा। नए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। नई साझेदारी से लाभ संभव है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपका स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है लेकिन मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। मानसिक रूप से किसी बात की चिंता सताएगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

धन संबंधी दिक्कतों का आज आप आसानी से हल निकाल लेंगे। पूजा-पाठ से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी ओर आएगा साथ ही पिछले दिन की मेहनत रंग भी लाएगी। उधार दिये हुये पैसे आज आपको वापस मिल सकते हैं। आज आप में से कुछ लोग घरेलू स्तर पर सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। भूमि-भवन में निवेश कर सकते हैं। शाम का अधिकांश समय मेहमानों के साथ बीतेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढे़गी। शोर्टकट नुकसान देंगे। अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने ज्यादा दिखावा करना उचित नहीं है। इससे आपके विरोधियों के बीच जलन की भावना आ सकती हैं। पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय अपने मान-सम्मान का भी ध्यान जरूर रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कार्यस्थल पर रुके कार्य पूरे होने के योग हैं। आप के अनुकूल काम होंगे। आपको लेखन एवं साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा। सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है। जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है। आप को संतान सुख मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है। घर में कोई पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। प्रेम में भी सफलता मिलने से पुरानी हताशा दूर हो सकती है‌।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप में ऊर्जा ज्यादा रहेगी। आपके लिए कामकाजी जीवन में संतुलन बनाना कठिन हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परेशानियों और चिंताओं पर ध्यान देने की बजाय अपने आप पर विश्वास रख कर उनका हल ढूंढने का प्रयास करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भूमि व भवन संबंधी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। घर परिवार में सुख और शांति रहेगी। यदि आपके पिताजी को पहले से कोई रोग है, तो उनके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आपका विरोध कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

hanuman

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आपका मान बढ़ सकता है। करियर को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। अनियमित दिनचर्या के कारण आलस्य और थकान हो सकती है। अपने प्रिय का प्रेम और साथ पाकर आपको काफी सुकून मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी इष्ट मित्र से सहायता मिलेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बनेगी। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों की आय बढ़ेगी और शोहरत भी बढ़ेगी। आय में वृद्धि के आसार हैं। दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। व्यवसाय क्षेत्र में सामान्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी, जिससे आपकी पुरानी यादें ताज़ा हो जाएगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप अपनी वस्तुओं का ख्याल रखें। चोरी की आशंका है। आज आपको रुपए पैसे के किसी मामले में परिवार के सदस्यों से लार राय लेना बेहतर रहेगा संतान से आज आप यदि किसी वस्तु की फरमाइश करेंगे तो वह आपकी फरमाइश को अवश्य पूरा करेंगे। हमेशा कुछ अलग करने की आदत आपको सफलता दिलाएगी। कठिन कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें। आज किसी महिला या पुरुष के प्रति आकर्षण से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

घर के माहौल की वजह से आज आप उदास हो सकते हैं। मन को प्रसन्न और हल्का करने के लिए आप मनोरंजन का आसरा लें। आप लापरवाही से किसी काम को करने से बचें। आप अपनी मेहनत से कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आप स्नेहीजनों व मित्रों को आनंद में सहभागी बनाएंगे। स्वभाव में भावुकता रहेगी। आप अपनी संतान की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको अपने करियर पर विशेष ध्यान देना होगा। बड़ों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन पर कार्य करें। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। अपना समय गलत चीजों और मामलों में बर्बाद न करें। वैवाहिक जीवन में यदि आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो अपने जीवनसाथी के सामने अपना पक्ष रखें। बातचीत से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। इस समय वर्तमान परिवेश के कारण नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें।

आपने Rashifal 14 October 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 14 October 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 14 October 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button