राशिफल

Rashifal 12 October: आज इन 7 राशियों पर मेहरबान रहेगी मां लक्ष्मी, आर्थिक मामले सुलझेंगे

हम आपको गुरुवार 12 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 12 October 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज मानसिक चिंता रह सकती है। किसी पारिवारिक सदस्य की नकारात्मक गतिविधि से घर का माहौल खराब हो सकता है। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात आप को सुकून देंगी। नौकरी धंधे में अच्छे अवसर खड़े होने से आय में वृद्धि होगी। स्त्री मित्रों से लाभ होने का योग है। बुजुर्गों के सहयोग से प्रगति की जा सकती है। पिता का कठोर व्यवहार आपको गुस्सा दिला सकता है। लेकिन स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कानून से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको कुछ लोगों का सहयोग मिल सकता है। वाणी पर आपको संयम रखना होगा। किसी की मदद करते समय अपने खास कार्यों को भी नजरअंदाज ना करें तथा उचित तालमेल बनाकर रखें। कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी, जिससे मन में दुविधा बनी रहेगी। कार्यभार अधिक रहेगा। अचानक लाभ या सट्टा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कर्म प्रधान दिन है। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। ऑफिस के काम को पूरा करने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, सहकर्मी की मदद से परेशानियां दूर होंगी। बिजनेस के नजरिये से ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें, अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। आने वाले कुछ दिनों में आपको कई लोगों के असली चेहरे दिखाई देंगे जो आपको धोखा देने की फिराक में हैं। अपने गुस्से और आवेश को अनियंत्रित न होने दें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं। नए दोस्त बनने के आसार हैं। कुछ विपरीत परिस्थितियां आएंगी, परंतु घर के वरिष्ठ सदस्य की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करना आपके लिए भाग्योदय दायक भी रहेगा। आलस्य से मुक्ति मिलेगी और तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे। विवाह योग्य पुरुषों के लिए आज कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे सफलता मिलेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

शारीरिक रूप से आज आप मजबूत रहेंगे। पारिवारिक मामले में आप विनम्रता बनाए रखें। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी,तो वह बातचीत के जरिए समाप्त होगी। सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में भी ध्यान रहेगा। लेखकों के लिए अच्छा दिन है, आपकी रचनाएं आज बड़े तौर पर जनमानस तक पहुचेंगी। आर्थिक स्थिति में जल्दी ही सुधार लाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।

laxmi maa

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। अपने संपर्क सूत्रों तथा मित्रों से मेल मुलाकात लाभदायक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। ध्यान रखें कि सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ अपनी पारिवारिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। यदि कोई न्यायालयीन मामला लंबित है तो उसे किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से ही दूर करें। जीवनसाथी के साथ आज ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

लम्बे समय से चली आ रही परेशानियों का आज अंत होगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आपकी आय में वृद्धि होने से आप अपने कुछ कर्ज से काफी हद तक मुक्ति पा सकेंगे। कई तरह के समाचार पाने की वजह से थोड़ा खट्टा-मीठा महसूस कर सकते हैं। कोई आध्यात्मिक प्रवृति वाला व्यक्ति आपका मार्गदर्शन कर सकता है। ऑफिस के माहौल में राजनीति जैसी गतिविधियां हो सकती हैं। इसलिए थोड़ा सावधान रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके सामने बहुत सारी चीजें होंगी और आप अपनी मीठी उत्तेजना का आनंद लेने में सक्षम होंगे। आज किसी प्रकार की चोट लग सकती है। लापरवाही के कारण पढ़ाई-लिखाई में परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है और आप उसे ठीक से निभा पाएंगे। उलझे हुए मामलों को सुलझाना आपके लिए आसान हो सकता है‌। खर्चों की अधिकता रहेगी परंतु आय के साधन भी बने रहने से दिक्कत महसूस नहीं होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

व्यावसायिक कर्मियों को अपने व्यापार के संचालन का विस्तार करने और अपने मुनाफे को दोगुना करने के अवसर मिलेंगे। घर परिवार में संतान आपसे जिद करे, तो आपको उन्हे समझाना होगा। आपकी अपने कुछ परिजनों से मुलाकात होगी। आपको किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आज जहां तक संभव हो इस समय किसी नए संबंधों की शुरुआत न करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्ण एकाग्र चित्त रहेंगे।

Ganesh ji and laxmi maa

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। आज दिन साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन आपको कुछ पुण्य कार्य को करने का मौका मिलेगा, जिनमें आप पूरी रुचि दिखाएंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित होंगे। किसी पारिवारिक धार्मिक आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको बड़े भाई या पिता का सहयोग मिल सकता है। आज जल्दबाजी में लिए गए फैसलों को बदलना होगा। आप अपने निजी कामों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिससे आपका मन थोड़ा अस्वस्थ महसूस करेगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आ सकती है। आपका हमेशा से सच्चाई के रास्ते पर चलना ही आपकी सबसे बड़ी खूबी बनेगी। कमाई के साथ-साथ व्यय भी समान रूप से बना रहता दिखाई देगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप मित्रों और संबंधियों की खबर से आनंदित होंगे। पुराने अधूरे काम भी आप पूरा कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज अच्छी सेविंग कर सकते हैं। आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में परिवार के सदस्य ही सही सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो कोई बाहरी व्यक्ति आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी सोचा भी न हो। लक्ष्य के प्रति भटकाव और भ्रम न लाएं।

आपने Rashifal 12 October 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 12 October 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 12 October 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button