राशिफल

Rashifal 3 October: बजरंगबली की कृपा से आज 4 राशियों को करियर-कारोबार में मिलेगा लाभ, पढ़ें

हम आपको मंगलवार 3 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 3 October 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कला एवं खेल-कूद में निपुण व्यक्तियों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा। अनावश्यक खर्चों पर काबू पाए, अन्यथा लोन लेने जैसी स्थिति बन सकती है। ईगो और गुस्से की वजह से घर का माहौल बिगड़ सकता है। आज आपकी फिसली हुई जुबान से कुछ ऐसा निकल सकता है जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा। आपके आस-पास के लोग आपको सराहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें। संसाधन पर्याप्त रहेगा। संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन कुछ परेशान रहेगा। जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा जरूर करें। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। थोड़ी सी मेहनत से आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आज पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। आपको आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है। आप अपनी बौद्धिक क्षमता के बल पर कुछ ऐसे सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे, जिससे संबंधियों के बीच और घर परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आज पैसों के लेन-देन से दूर रहें। सावधानीपूर्वक योजना और योजना के बाद ही आगे बढ़ें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है। कार्यक्षेत्र पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। बेहतर उपलब्धियां मिल सकती हैं। कुछ रुकावटें आने से परेशानियां भी रहेंगी। मौजूदा हालातों को देखते हुए धैर्य और संयम रखें। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे। छिपे शत्रुओं से बचने की कोशिश करें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। पार्टनर के लिए समय निकालें। आज आप अपने किसी मित्र के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार के लोग आपके व्यवहार को लेकर आश्चर्यचकित रहेंगे, क्योंकि आप मन में चल रहे झंझटो के कारण परेशान रहेंगे। आज के दिन सतर्क रहने की जरूरत है। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका वैवाहिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग आज अपने अधिकारियों से अपने काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिन्हे वह मान भी अवश्य जाएंगे। जरूरी कामों की योजना बन सकती है। सेहत के मामले में सावधानी जरूर रखें। भावनात्मक रूप से खुद को कुछ कमजोर महसूस करेंगे, साथ ही डिप्रेशन जैसी स्थिति रहेगी। सकारात्मक बने रहने के लिए कुछ समय प्राणायाम और मेडिटेशन जरूर करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। व्यवस्था में मुश्किल होगी। आज आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाना होगा, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आपको बिजनेस के सिलसिले में आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी अपमान से दुखी हो सकते हैं। परिश्रम के बाद निर्धारित सफलता न मिलने से मन में खिन्नता रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज करियर में एक नया बदलाव देखने को मिलेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर अपना पूरा-पूरा ख्याल रखें। आज आपको किसी सरकारी योजना का भी पूरा लाभ मिलेगा। आप कार्य क्षेत्र में अपने दिए गए सुझावों से अधिकारियों का दिल जीतेंगे और आपको कोई नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा भी पूरी होगी। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सुख-सुविधा पर व्यय वृद्धि होगी। जीवनसाथी से विवाद के कारण क्लेश होगा। खतरनाक कार्यों से दूर रहें, क्योंकि हानि के सिवा कुछ भी प्राप्त नहीं होगा। पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में उचित तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे आपको काफी अच्छा लगेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आप अपनी बुद्धिमता द्वारा घर तथा व्यवसाय संबंधी समस्याओं को सुलझाने में सक्षम रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको सफलता को प्राप्त करने के लिए कठिनाईयों के रास्ते से गुजरना पड़ेगा। निजी रिश्तों में कोई दिखावा न करें। अटका हुआ भुगतान मिल सकता है और आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। पड़ोसियों के साथ शांति से किसी भी मुद्दे को सुलझाने का प्रयास करें। रिश्ते मधुर होंगे। ध्यान रखें कि लापरवाही और आलस की वजह से कोई कार्य गलत हो सकता है। लोगों को उनकी कमियों के साथ स्वीकार करें। विचारों में सकारात्मकता व आशाजनक प्रवृत्ति रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। घर के बड़ों और कुछ अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन को अपने जीवन में लागू करें। इस समय हस्तक्षेप करना और दूसरों को सलाह देना उचित नहीं है। मार्केटिंग के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे और अपने कार्यों से उच्चाधिकारी को खुश रखेंगे। कार्य योजनाओं के प्रति विचार-विमर्श होगा। दोस्तों तथा मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। पति-पत्नी में आपसी सहयोगात्मक रवैया संबंधों को मजबूत करेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज अपनी जुबान पर काबू रखें। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। घर के किसी सदस्य की शादी की भी प्लानिंग होगी। बिना बात किए किसी से बहस न करें। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा विवाद हो सकता है। जो बोलें सोच-समझ कर बोलें। इससे आप अनचाही परेशानी से अपने आप को बचा पाएंगे। कोई खुशखबरी मिलने से घर परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा।

आपने Rashifal 3 October 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 3 October 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 3 October 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button