राशिफल

Rashifal 2 October: सोमवार का दिन 4 राशियों के लिए रहेगा खास, पदोन्नति मिलने के हैं योग

हम आपको सोमवार 2 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 2 October 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वाले विचारों पर नकारात्मकता हावी न होने दें। व्यावसायिक मामलों में व्यवधान रहेगा। आपके साथ-साथ परिवार की मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छात्रों के लिए आज का दिन शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में अच्छा साबित होगा। आर्थिक मामलों में किसी तरह का जोखिम न उठाएं। घर को सजाने-संवारने के अलावा बच्चों की जरूरतों पर भी ध्यान दें। आज आप अपना कीमती समय दोस्तों के चक्कर में बर्बाद कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज वक़्त और पैसों को मनोरंजन की चीज़ों पर ज्यादा खर्च न करें। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ में गलतफहमियां हो सकती हैं। जॉब और बिजनेस में लापरवाही या जल्दबाजी न करें। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें। छात्राओं को आज के दिन पढ़ाई में मन लगाने में दिक्कतें आ सकती हैं। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी, अच्छे फल के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके व्यवहार की तारीफ होगी। यदि कोई परेशानियां चल रही हैं तो ये जल्द ही हल हो जाएंगी। पारिवारिक बिजनेस में यदि व्यवसाय धीमी गति से चल रहा था, तो आज आप उसे तेज करने के लिए अपने भाइयों से सलाह करके किसी को भागीदार बना सकते हैं। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएं, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। शासन सत्ता के सहयोग से जीवन में आगे बढ़ेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पूजा पाठ में मन लगेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता होगी। असमंजस की स्थिति हो सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। काम की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे, लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा। कार्यशैली से सभी का दिल जीत लेंगे। यदि आज आप अपनी संतान के लिए कुछ कपड़े, मोबाइल आदि खरीदे, तो उसमें जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके ही ले अन्यथा कोई वाद विवाद हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आप समय पर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज यदि आप किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज छिपे शत्रुओं से बचने की कोशिश करें। कोर्ट और कचहरी के लिये आप अलर्ट रहें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज के दिन अपनी संतान की सेहत को नजरअंदाज ना करें। धन खर्च होने की संभावना है। कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। आपके भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी। आपकी व्यवसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। आपके प्रेम में कलह होने की सम्भावना है। राजनीतिज्ञों को लाभ की प्राप्ति होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। झगड़े-विवाद से बचें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका दिन बहुत ही खुशहाल रहने वाला है। आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवारजनों के साथ व्यतीत करेंगे। आज एक नई उमंग के साथ आप अपने दिन की शुरुआत करेंगे, जिससे मन प्रसन्न होगा। व्यापारियों को लाभ होगा। परिवार में एकता बनी रहेगी, जिससे परिवार खुश रहेगा। आपके काम जल्दी ही पूरे हो जाएंगे। रोजमर्रा के काम पूरे होने में कोई रुकावट नहीं आएगी। नौकरी में तरक्की के आसार है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज घर में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी महिला से आपको लाभ मिल सकता है। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आज आप अपने जीवनसाथी को पार्टी में साथ ले जा सकते हैं। कम समय में काम को पूर्ण करेंगे। मेहनत अधिक होगी। परिवार में सब सामान्य होगा। क्रोध करने से बचे और पॉजिटिव विचार रखें। चिंता करने से बचें और खुद पर संयम रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई पुराना कर्जा आज आपसे वापस मांग सकता है। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह के योग अच्छे हैं। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आप चीजों को व्यवस्थित करने में ज्यादा समय बर्बाद न करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज अच्छे ऑफर मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कोई नया प्रतिष्‍ठान, व्‍यापारिक गतिविधि न शुरू करें। हानि का संकेत है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। आप बेमिसाल विचारों से भरे हैं लेकिन ये विचार अपना महत्व खो देंगे। किसी अच्छे व्यक्ति से सलाह लें जो आपका मार्गदर्शन कर सके। प्रयासों के अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। आज आप राजनीति में जाने का प्लान बनायेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कोई परिजन आपसे मुलाकात करने आ सकता है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ मस्ती कर सकते हैं। आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय नहीं लेना है और कार्यक्षेत्र में भी किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आज नया बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। किसी को योजना बनाने के काम में आपका मन लगेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपकी ईमानदारी और बेहतरीन तरीके से काम पूरा करने की क्षमता आपको शोहरत दिलाएगी। परिवार में चल रही कलह को भी दूर करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण नियम बनाएं। योजना बनाने के साथ-साथ उसे शुरू करने पर भी ध्यान दें। खर्च करते समय बजट की अनदेखी न करें नहीं तो आपको पछताना पड़ सकता है। दुविधा की परिस्थिति में आपको अपने किसी करीबी मित्र या अन्य किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए।

आपने Rashifal 2 October 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 2 October 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 2 October 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button