राशिफल

Rashifal 1 October: जानिए माह का पहला दिन किसके लिए अच्छा और किसके लिए होगा बुरा, पढ़े राशिफल

हम आपको रविवार 1 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 1 October 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। आज आपको अपने काम और अपनी क्षमताओं को लेकर काफी उत्साह मिलेगा। घर के लिए कुछ नया सोचेंगे। कुछ समय के लिए किसी मंदिर के दर्शन करेंगे और शांति का अनुभव करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपको समुद्र पार की यात्रा का अवसर मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको अपना लक्ष्य ऊंचा रखना चाहिए और वहां पहुंचने के लिए योजना बनाकर उस पर अमल करना चाहिए। प्रेम में धोखा मिल सकता है, छोटी-छोटी बातों को बेवजह तूल न दें। नए लोगों से मुलाकात के योग हैं। मनोरंजन के लिए बनी कोई योजना टाली जा सकती है। राजनीति से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज लोग आपकी तारीफ करें, तो उसका असर अपने काम पर न पड़ने दें। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा, उनकी मदद से आप कोई भी काम करने में सफल होंगे, जिससे आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो अच्छी तरह जांच करके ही कोई निर्णय लें। आप आत्मनिरीक्षण की मनोस्थिति में रहेंगे। पिता से मनमुटाव हो सकता है। उचित होगा कि क्रोध न करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आपको आज किसी व्यक्ति से गलत बोलने से बचना होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर के किसी काम में जीवनसाथी की मदद भी ले सकते हैं। जिन लोगों पर न्यायिक मामले चल रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। जो युवा अपने करियर को संवारने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं,तो उन्हें आज किसी एक क्षेत्र को चुनना होगा,तभी वह अपने करियर को अच्छा बना पाएंगे। आपका मन सभी नकारात्मक विचारों से मुक्त रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी। आज कोई नया काम हाथ में लेना ठीक नहीं रहेगा। उसमें कोई समस्या हो सकती है, इसलिए पुरानी योजनाओं को भी आगे बढ़ाने का प्रयास करें। आप चीजों को व्यवस्थित करने में ज्यादा समय बर्बाद न करें। बच्चे रोमांचक समाचार ला सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपके रुके हुए काम अपने आप आगे बढ़ने लगेंगे जिससे मानसिक प्रसन्नता रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। कार्यकारी नए अनुबंध हो सकते हैं। आज आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा लेकिन लेनदेन का कोई मामला आज आपके भाइयों की मदद से ही सुलझ सकता है। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। गुप्त शत्रुओं का भय रहेगा। कारोबार में जोखिम भरे फैसले न करें। अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने का प्रयास करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपके सोचे हुए कुछ काम पूरे नहीं हो पाएंगे। अजनबियों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें, अनुचित मानहानि या झूठे आरोपों का खतरा है। क्रोध और कठोर भाषा के प्रयोग से बचें। इससे स्थिति और खराब हो सकती है। कई तरह के विचारों में आप उलझ सकते हैं। आज किसी व्यापार या व्यवसाय को शुरू करने में खर्चे हो सकते हैं। पैसों से जुड़ा कोई मामला आपको तनाव दे सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज कहीं से अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात और छोटा प्रवास आपके आनंद में वृद्धि करेंगे। आप आज किसी नये वाहन को खरीद कर ला सकते है। आज आप अपने काम को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देंगे और इसलिए कार्यक्षेत्र में आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत मे गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा इस राशि के लोग आज किसी अजनबी पर भरोसा न करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज किसी प्रकार का कोई गलत कदम न उठाएं। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा। अपने व्यवसाय के संचालन को गोपनीय रखें और इसे किसी के साथ साझा न करें। अपना कुछ व्यस्त समय परिवार और पार्टनर के साथ बिताएं। अध्यात्म के प्रति आपकी भूख बढ़ेगी। व्यापार में निवेश के लिए समय अच्छा है। आप नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है। पक्षियों को दाना खिलाएं, आपकी समस्याएं दूर होंगी। विद्यार्थियों की कुछ अन्य विषयों के प्रति रुचि जागेगी और वह उनकी ओर अग्रसर होंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।ज्ञआप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं। धन सिर्फ जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतें। शारीरिक कष्ट हो सकता है। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण किसी भी कार्य को निसंकोच करने के लिए तैयार रहेंगे। लवमेट आज अपने मन की बात अपने साथी से कह सकते हैं। प्यार में आपकी जीत होगी। आपकी वाणी का जादू आज अन्य को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा। कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होने से आपको अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, इससे आपके काम में कोई चुनौती बड़ी नहीं लगेगी और आप अच्छा काम करेंगे। इस दिन को ख़ास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफ़े लोगों को दें। युवाओं को उनके कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी, रचनात्मक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी। ध्यान रहे कि किसी काम में असफलता से आपका मनोबल न टूटे। अपने जीवनसाथी से बात करते वक्त किसी भी विवादित मुद्दे को उठाने से बचें।

आपने Rashifal 1 October 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 1 October 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 1 October 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button