राशिफल

Rashifal 18 September: आज चमकेगा 7 राशियों का भाग्य, कारोबार में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी

हम आपको सोमवार 18 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 18 September 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कई महत्वपूर्ण मामले आज टल सकते हैं, लेकिन उससे आपको फायदा होगा। थकान भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए किसी एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे आप पुनः नई ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आपके जीवन से सभी कठिनाइयाँ दूर होगी। धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें, जीवन में सुख की अनुभूति होगी। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत लग सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

यह दिन आपके लिए नया बदलाव लाने वाला है। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं। कोई भी फैसला आपको सोच-समझ लेना चाहिए, बेहतर रहेगा। नकारात्मक परिस्थितियां आने पर घबराने के बजाय समाधान ढूंढो। अगर जमीन-जायदाद संबंधी कोई मामला चल रहा है, अभी उसमें विलंब हो सकता है। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। मनोरंजन की सभी सामग्री आपको उपलब्ध होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

संपर्क सूत्रों के माध्यम से व्यवसाय संबंधी उत्तम जानकारियां मिलेंगी। नौकरीपेशा लोग अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। परिवार में आपसी तालमेल मजबूत होगा और एक दूसरे की मदद से पारिवारिक रूप से संपन्नता को प्राप्त करेंगे तथा एक दूसरे के प्रति मान सम्मान की वृद्धि भी होगी। आय के स्रोत विकसित होंगे। युवा वर्ग बेवजह दूसरों के विवाद में अपनी टांग न अड़ाएं नहीं तो समस्या उनके गले मढ़ सकती है इसलिए दूसरों के विवाद से दूर ही रहें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों की वजह से परेशानी होगी। उच्च पदाधिकारियों के साथ विवाद टालिएगा। आपको आज कुछ अजनबी लोगों से दूर रहना होगा व उनसे अपने मन की बात भी जाहिर ना करें, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। मित्रों के सहयोग से कारोबार में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। मकान व जमीन को खरीदने और बेचने का उपयुक्त समय प्रतीत हो रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज अधिक धन की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम रहेगा। अपने साथी के साथ महत्वपूर्ण वार्तालाप होगी। कार्यक्षेत्र में कार्यरत लोग आज कोई अच्छा पद पा सकते हैं। आपको आज किसी की गई गलती पर परिवार के सदस्यों से माफी मांग लेना ही बेहतर रहेगा। अपने से अनुभवी और भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लेने में समझदारी है। आज वाणी पर संयम रखें और विवाद से दूर रहें। पुरानी योजनाओं की सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

पारिवारिक मामलों से उलझन का समय रहेगा। धन का आगमन हो सकता है। आप उत्साह से कार्य को पूरा करेंगे, जिससे आपका मनोबल भी ऊंचा होगा, लेकिन आज आपके ऊपर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहनी चाहिए। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी को समय दें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। युवाओं की पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, इस मुलाकात से युवा प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज निश्चित समय में कार्य पूर्ण करने में परेशानी आ सकती है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सपंन्न होगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मिलने से आपको दैनिक परेशानियों से राहत मिल सकती है। आलस्य और क्रोध आपके जीवन में चीजें खराब कर सकता है। यदि आप कोई बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो जरूर शुरू करें आपको सफलता मिलेगी। व्यापार के क्षेत्र में आप को बड़ी सफलता मिलने की संभावना नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। शत्रुओं से सतर्क रहें। अपने माता-पिता का पैर छूकर आशीर्वाद लें, दिन अच्छा गुजरेगा। आप घर व बाहर व्यस्त रहने के कारण परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। आपको किसी निवेश संबंधी योजना के पूरे नियमों को समझ कर ही निवेश करना होगा। नौकरी के क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। कोई नया कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। कई तरह के नये काम संभालने पड़ सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करेंगे। आर्थिक स्तर पर आप मजबूत बने रहेंगे। अच्छे लोगों से संपर्क करने से आपके अंदर बेहतर सीखने की शक्ति भी जागृत होगी। चिंता दूर हो सकती है। इस दिन भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। आपकी कोई व्यावसायिक परियोजना पूरी हो सकती है। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में परेशानी और असुविधा हो सकती है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको अपने जीवनसाथी की कोई राज की बात आपको पता चल सकती है। आपको कुछ नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूर रहने की आवश्यकता है,नहीं तो आपकी सोच में भी बदलाव आ सकता है। कर्म के प्रति लगन आज सफलता को नया आयाम दिलवा सकती है। जॉब में रुके कार्य पूरा करेंगे। अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप आगामी मुद्दों को और गहरा कर सकते हैं। आप अपने निजी कामों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिससे आपका मन थोड़ा अस्वस्थ महसूस करेगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आ सकती है। पद और पैसों के सिलसिले में अधिकारियों से बातचीत होने के योग बन रहे हैं। आपको कुछ काम में किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ खींचेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके अंदर दृढ़ निश्चय और हिम्मत रहेगी। जिसकी वजह से आप नया कार्य करने की क्षमता जुटा पाएंगे। आप आज किसी भी तर्क वितर्क से दूर रहें, नहीं तो उसका सीधा असर आपके काम पर पड़ सकता है। आपके कुछ निजी मामले आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपकी बहुत सहायता करेगा। आपकी धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते हैं।

आपने Rashifal 18 September 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 18 September 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 18 September 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button