राशिफल

Rashifal 16 September: आज शनिदेव के आशीर्वाद से इन 6 राशि वालों का जागेगा सोया हुआ भाग्य

हम आपको शनिवार 16 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 16 September 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोस्तों से संबंध बेहतर होंगे। आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। आपके घर दूर का कोई रिश्तेदार आपको आश्चर्यचकित कर सकता है। आपकी योजनाएं सफल होंगी। निवेश करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है। पॉलिटिक्स में किसी विवाद से दूर रहने का समय है। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्य में बाधा एवं निकट के लोग ही धोखा दे सकते हैं। किसी को परामर्श न दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। किसी दोस्त से आपकी अनबन होने की स्थिति बन सकती है, जिससे आप टेंशन में रहेंगे। आपको धन का नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे और उसके लिए जरूरी लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। भ्रमण मनोरंजन में समय व्यतीत होगा एवं परिवार के साथ वक्त बीतेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सरकारी सेवा से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। कहीं निवेश कर रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। लव लाइफ सफल रहेगी। अचानक कोई तरीका आपके दिमाग में आ सकता है। किसी निकट के व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। संतान से सहयोग प्राप्त होगा एवं विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। आपके कार्यों में सुगमता होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका हर कार्य दृढ़ मनोबल से पूरा होगा। आपका संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। आज आपको मन को स्थिर बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। मनोदशा कमज़ोर रहेगी। समझौतावादी प्रवृत्ति रखने से आपको नुकसान नहीं होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कामकाज मिला-जुला रहेगा। आपको कोई खुशी का समाचार मिलेगा। आपके विरोधी पीछे हटेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी। आप किसी अनुभवी से सलाह भी ले सकते हैं। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नई-नई तकनीकों का इस्तेमाल करेंगे, जिससे आपका व्यापार आगे बढ़े। आपके मन में रह-रहकर पुरानी बाते ही चलेंगी। समय-सीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीज़ें अच्छे से पूरी होगी। आप अपनी संतान की सेहत पर खास ध्यान दें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें, नहीं तो आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज के दिन अधिक परिश्रम करेंगे, जबकि लाभ कम मिलेगा। काम अधिक होने के कारण मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में आज आपके किए गए प्रयास रंग लाएंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिले तो अवश्य जाए। आपको कोई अज्ञात भय सताएगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। लिखा-पढ़ी के मामलों में लाभ होगा। आपके स्वास्थ्य की स्थिति नरम-गरम बनी रहेगी।

shani dev pravesh in swarashi

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप कुछ नई चीजें खरीद सकते हैं। आपके धन की आवक बढ़ेगी। प्रेम के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। आप के दिल का आवाज सुनी जाएगी। परिवार संबंधी बातों को सुलझाते समय भावनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बड़े आर्थिक लेन-देन करने के लिए अगले कुछ दिन लाभदायक साबित होंगे। जीवनसाथी द्वारा दिया उपहार आपको प्यार से भर देगा। आप का आने वाला समय बहुत ही आनंदमय रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप नौकरी या व्यापार से संबंधित एक बड़ा निर्णय ले सकते हैं। खर्च कुछ अधिक हो सकता है। खुद को बहस में पड़ने से रोकें। आज अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। आर्थिक फैसले आज बहुत ही समझदारी से लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। धर्म-कर्म के कार्य में रुचि लेंगे तो फायदा होगा। आपको अपनों का साथ मिलेगा। अधिकारियों और बड़ों से तालमेल बनाकर रखें। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपकी संतान काफी उन्नति करेगी और आप उनके व्यवहार तथा उनकी शिक्षा में प्रगति से काफी हद तक संतुष्ट नजर आएँगे। आज आप बजट बनाकर चलेगे, तो भविष्य के लिए कोई धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। आप न्यायिक मामलों में धैर्य बनाए रखेंगे, तो आपको इसका लाभ मिलेगा। अपनों से संबध में निकटता बढ़ेगी। किसी पुराने काम को निपटाने के बाद आपको फायदा मिलेगा। आपकी आय के नवीन मार्ग प्रशस्त होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

यह दिन आपके लिए सुगम रह सकता है। भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। संतान पक्ष से कोई संतोषजनक परिणाम मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। क्रोध और जिद जैसी नकारात्मक बातों को आड़े न आने दें। इससे आपके कई काम बिगड़ सकते हैं। आज आपको अपने काम से मतलब रखना चाहिए। वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपकी सराहना की जाएगी। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कुछ कम रूचि ले सकते हैं। माता पिता की सेवा में भी आप कुछ समय लगाएंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। परिवार में आज आपको किसी बात में गोपनीयता रखनी होगी। सुंदर वस्त्र, उत्तम खाना और वाहन भौतिक सुख हासिल होगा। व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा। पैसों से संबंधित चिंता बढ़ने से जीवन में बदलाव करने का सोच-विचार आपके द्वारा किया जाएगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज नए बिजनेस या नौकरी के ऑफर आपको मिल सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित हो सकते हैं। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आने से भी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढना बेहतर है जिसके विचार और विचार आपसे मिलते हैं। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपके व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको विजय मिलने की सम्भावना है।

आपने Rashifal 16 September 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 16 September 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 16 September 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button