राशिफल

Rashifal 10 September: आज सूर्यदेव 4 राशिवालों को देंगे विशेष आशीर्वाद, करियर में आगे बढ़ेंगे

हम आपको रविवार 10 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 10 September 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कोई व्यक्ति आपके करियर की समस्या का सही समाधान निकाल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास रंग लाएंगे और आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा,जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। अपने से अनुभवी और भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लेने में समझदारी है। आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रहीं कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी। आप इनका डटकर मुकाबला करें, सफलता हासिल होगी। आप अपने किसी महत्वपूर्ण बात को जीवनसाथी से साझा कर सकते हैं। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो व्यावसायिक दृष्टि से स्थिति अनुकूल रहने वाली है तथा कामकाज की दृष्टि से आर्थिक लाभ प्राप्त होने के योग हैं। आप सभी के प्रति सम्मान व स्नेह का भाव रखेंगे, जिससे आपको परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग और साथ मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आज कोई रिश्तेदार आपके घर आ सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किए गए कार्यों से आपको लाभ होगा। जीवन में मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। आज किसी से पैसों की लेन-देन न करें। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। गरीबों को दान देने से आपके मन को शांति मिलेगी। बिजनेस के सिलसिले में आपका विदेश का प्लान भी बन सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपमें किसी भी कार्य को करने की क्षमता अच्छी रहेगी। इस कारण आप पूर्ण ज़िम्मेदारी के साथ अपने कार्यों को कर सकेंगे। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी। चीजों को नियंत्रण में लाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए, आप अपने वित्तीय कौशल का प्रदर्शन करेंगे और कमीशन के माध्यम से कुछ पैसे भी कमा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। बुद्धि से आप किसी भी उलझन को सुलझा लेंगे। वाहन, मशीनरी और आग आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी विशेष व्यक्ति से विवाद हो सकता है। काम में दबा होने से कारण आप बहुत परेशानियां में आ सकते हैं इसलिए आपको सावधानी बरतनी चाहिए। सफलता के लिए धैर्य जरूरी है। सेहत का ध्यान रखें। कहीं बाहर जाना हो सकता हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करना चाहिए। कार्यालय से जुड़े कार्य के लिए प्रवास के योग हैं। आपकी बड़ी तरक्की का योग बन रहा है। ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो जल्द ही आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप कोई बिज़नेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो अपने जीवनसाथी से मशविरा ज़रूर कर लें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

सकारात्मक ऊर्जा आप को सभी प्रकार की बीमारियों से बचने में सहायता करेंगी। आज आपको परिवार में भाई बहनों से चल रहे वाद-विवाद को बातचीत करके सुलझाना होगा, नहीं तो वह लंबा चल सकता है। किसी स्नेहीजन के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहना होगा अथवा धार्मिक स्थल पर जाने के भी योग हैं। आर्थिक संदर्भ में लंबे समय से चली आ रही मुश्किलों से आपको राहत मिलेगी और धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज पैसों को लेकर टेंशन बढ़ सकता है। इस पर विचार करना होगा। आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिल सकता है। लंबे समय बाद आज जीवनसाथी के साथ आप अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। आपका स्वास्थ्य काफी हद तक आपके अवचेतन मन की स्थिति से जुड़ा है। अगर आप नयी जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो अच्छे से जांच पड़ताल अवश्य कर लें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। आपको खान-पान की अधिकता के कारण पेट की समस्याओं और आलस्य के साथ-साथ शारीरिक सुस्ती की शिकायत होगी। आज कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और आपको मान सम्मान मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है, विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। लेन-देन में सावधान रहना होगा। दूसरों के मामलों से खुद को दूर ही रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपकी मानसिक उलझनों में कमी आएगी। प्रियजनों के साथ संपर्क में रहे। आज आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक संबंधों में आपसी सहयोग और तालमेल रखना जरूरी है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। अचानक घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको त्वचा से संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है। किसी पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें। यदि आप किसी काम को कर रहे हैं, तो उसमें अनुशासन पर पूरा जोर दें और विरोधियों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आप लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे जिससे भाईचारे को भी बढ़ावा मिलेगा। आप आज नई ऊंचाइयों को छूने के चक्कर में किसी गलत काम में हाथ डालने से बचें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में नरमी देखने को मिल सकती है। मुहब्बत और रोमांस आज आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगे। याद रखे कि किसी कार्य व्यवसाय में एक दूसरे पर भरोसा करना तथा पूर्ण भरोसा के साथ कार्य करना कामयाबी की ओर ले जाता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार खर्च करें। सेहत में सुधार संभव है। समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।

आपने Rashifal 10 September 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 10 September 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 10 September 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>