राशिफल

Rashifal 25 August: आज इन 5 राशियों को मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद, जीवन होगा खुशहाल, पढ़ें

हम आपको शुक्रवार 25 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 25 August 2023

maa durga

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप परिजनों के साथ खुशहाल समय बिताएंगे। आर्थिक स्थितियों को लेकर यदि आपको कुछ चिंता बनी हुई थी, तो वह आज समाप्त होगी। नौकरी कर रहे लोगों को आज एक नौकरी के साथ-साथ किसी दूसरी नौकरी का ऑफर भी आ सकता है। संतान की जरूरतें पूरी हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है। इस समय यात्रा करते समय सावधान रहें, और अपने निजी सामान को सुरक्षित और अपने पास रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन आपके लिए नए आय के स्रोत खोल सकता है। एक अच्छी पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में आपके प्रयास सफल होंगे। घर में किसी सदस्य के विवाह की बात चल सकती है। रिश्तों में मधुरता और प्यार करने वाला साथी अच्छा रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करें, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। पड़ोसियों से किसी तरह की अनबन या झगड़ा हो सकता है। दूसरों के काम में दखल दिए बिना अपने काम करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं आपकी योजना कुछ आगे बढ़ती नजर आ रही है। प्रेम संबंध बेहतर होने की संभावना पाई जाती है। प्रेमीजन के आपसी तालमेल से एक दूसरे को अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज दिन खुशनुमा रहेगा, क्योंकि आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे। नौकरी में आपको अपने जूनियर से मदद लेनी पड़ सकती है, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। विद्यार्थी आज अपनी कला का अच्छा प्रदर्शन करेगे। कोई भी काम से आपको तुरंत फायदा नहीं मिलेगा, धीरे-धीरे इसका फायदा आप उठा सकते हैं। ऑफिस में कुछ नयी जिम्मेदारियां आपके कंधों पर आ सकती हैं। आज यदि किसी से कर्जा लेगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आर्थिक मोर्चे पर थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए दूसरों का नजरिया नकारात्मक हो सकता है, लेकिन खुद के लिए नकारात्मक विचार न बनाएं। आप आशावादी रहेंगे और बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए अपने कार्य में और अधिक समय का निवेश करेंगे। आपके द्वारा किए गए काम के कारण काम से संबंधित लोगों को बड़ा फायदा प्राप्त हो सकता है। दोस्तों के सहयोग से आप रुके हुए कार्यों को फिर से निपटा सकेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

संतान की ओर सुखद समाचार मिलेगा। किसी मित्र की मदद से आप राहत की सांस लेंगे। कारोबारियों को धन की प्राप्ति हो सकती है। घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन कर सकते हैं। कई नए अवसर उजागर होंगे। आय बढ़ाने को आपको कोई एवं राह अपनाना चाहिए। आपका पॉजीटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर सकता है। इस राशि के खिलाड़ियों की रुचि अध्यात्म की ओर हो सकती है। ऑफिस के काम से रिलेटेड थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

maa

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन प्रेम के दृष्टिकोण से काफी बेहतर होने वाला है। सोच-समझकर किया गया निवेश लाभदायक साबित होगा। जीवनसाथी की तरफ से कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनानी होगी ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। आर्थिक रूप से मुनाफा होगा। दफ्तर में आप की छवि अच्छी होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्य में विस्तार की योजना बनाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की बातों को महत्व दें, किन्हीं गंभीर विषयों पर उनसे महत्वपूर्ण राय मिल सकती है, जो आपके लिए कारगर होगी। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे। मित्र व रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। व्यापार-व्यवसाय व नौकरी से अनुकूलता बनी रहेगी। अपने खानपान में बहुत ठोस पदार्थों से दूरी बनाकर रखें, तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाना होगा, यह आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज सितारे आपके पक्ष में है। आप किसी दोस्त के घर डिनर के लिए जायेंगे जहां मस्ती का माहौल रहेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी में तबादले के योग है। चिंता और तनाव दोनों बने रहने की संभावना है। साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा , कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। भविष्य को लेकर अपनी योजनाओं पर विचार करेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज मित्रों से किसी विषय पर वाद-संवाद हो सकता है। शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ दें। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे प्रेम प्रसंग में नया मोड़ आएगा। व्यवसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को वित्तीय लाभ मिलेगा। नौकरी-व्यवसाय में उन्नति में होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग मिलेगा। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। कोई निजी परेशानी है, तो आप को उससे संबंधित आवश्यक सूचना मिल सकती है। बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी। जमीन क्रय करने के संकेत हैं। क्रोध और आवेश से बचें, वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से बचें तभी दिन की शुभता प्राप्त होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

दैनिक कार्य आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। कारोबारियों को धन की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से नाराजगी चल रही तो वह दूर होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। वाहन सावधानी के साथ धीरे गति से चलाएं। रुपये-पैसे किसी को भी उधार न दें। अपने महत्वपूर्ण कामों की सूची बनाएं और उन पर ध्यान दें। खुद को किसी से कम न समझें।

आपने Rashifal 25 August 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 25 August 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 25 August 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>