बॉलीवुड

अमृता सिंह ने रवि शास्त्री से कर ली थी सगाई, लेकिन इस शर्त की वजह से नहीं हो पाई दोनों की शादी

अमृता सिंह अपने जमाने की बेहद चर्चित और जानी-मानी अभिनेत्री रही हैं। अमृता सिंह 90 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार थीं और उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि, एक्ट्रेस प्रोफेशनल से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रही हैं। अमृता सिंह की निजी जिंदगी में हमेशा उथल-पुथल ही मची रही थी। अमृता सिंह ने अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में रही थी।

बॉलीवुड के कई बड़े बड़े अभिनेताओं के साथ अमृता सिंह का नाम जुड़ा था। वहीं भारत के पूर्व जाने-माने क्रिकेटर रवि शास्त्री के साथ भी अमृता सिंह का रिश्ता खूब सुर्खियों में रहा था और दोनों की सगाई भी हो गई थी लेकिन शादी नहीं हो पाई और इस रिश्ते का अंत हो गया। आखिर क्यों इस रिश्ते को अपनी मंजिल नहीं मिल सकी। चलिए जानते हैं इसके बारे में…

प्यार में पड़ गए थे सनी देओल और अमृता सिंह

अमृता सिंह ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म “बेताब” से की थी। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। इस फिल्म में उनके हीरो सनी देओल थे। खास बात यह है कि अमृता सिंह के साथ ही यह सनी देओल की भी पहली फिल्म थी। दोनों ने ही एक साथ हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। पहली ही फिल्म में दोनों की एक्टिंग और केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था। साथ काम करने के दौरान सनी देओल और अमृता सिंह एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे और यह एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे।

अमृता सिंह को अपनी पहली फिल्म के बाद कई फिल्मों के ऑफर आने लगे और वह धीरे-धीरे इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हो गईं। अमृता सिंह की लव लाइफ भी फिल्मों की कहानी की तरह फिल्मी रही है। जब शूटिंग के दौरान अमृता सिंह और सनी देओल एक दूसरे के करीब आ गए, तो यह दोनों ही एक दूसरे से प्यार करने लगे। लेकिन जब अभिनेत्री को यह पता चला कि सनी देओल पहले से ही शादीशुदा हैं, तो उन्होंने एक्टर से दूरी बना लेना ही ठीक समझा।

सगाई के बाद भी क्यों नहीं हो पाई अमृता सिंह-रवि शास्त्री की शादी?

जब सनी देओल से अमृता सिंह का ब्रेकअप हो गया तो उनका नाम उस समय के मशहूर भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री के साथ जुड़ा था। ऐसा बताया जाता है कि अमृता सिंह और रवि शास्त्री ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था और इसके साथ दोनों के अफेयर्स की खबरें भी खूब उड़ने लगी थी। रवि शास्त्री और अमृता सिंह का प्यार परवान चढ़ने लगा और दोनों अपने इस रिश्ते को लेकर काफी गंभीर भी थे।

रिपोर्ट्स की मानें, तो अमृता सिंह ने रवि शास्त्री से सगाई भी कर ली थी और दोनों शादी भी करना चाहते थे। लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंची और इस रिश्ते का अंत हो गया। दरअसल, रवि शास्त्री ने शादी से पहले अमृता सिंह के सामने एक शर्त रखी थी कि शादी के बाद अमृता को अपना एक्टिंग करियर छोड़ना पड़ेगा। लेकिन एक्ट्रेस ने उनकी इस शर्त को स्वीकार नहीं किया और इस तरह दोनों का रिश्ता टूट गया।

अमृता सिंह ने सैफ अली खान से की शादी

फिर अमृता सिंह का दिल अभिनेता सैफ अली खान के लिए धड़का और दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया था। साल 1991 में अमृता सिंह और सैफ अली खान ने शादी कर ली। शादी के बाद यह दोनों दो बच्चों के माता-पिता बने। बेटी का नाम सारा अली खान है और बेटे का नाम इब्राहिम अली खान है।

लेकिन 13 सालों के बाद साल 2004 में इस रिश्ते का भी अंत हो गया। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। फिर सैफ अली खान ने अभिनेत्री करीना कपूर से शादी कर ली। लेकिन अमृता सिंह ने अभी तक दूसरी शादी नहीं की।

Back to top button