राशिफल

Rashifal 26 July: आज 8 राशि वालों के लिए दिन रहेगा उत्तम, कामकाज में मिलेगी जबरदस्‍त तरक्‍की

हम आपको बुधवार 26 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 26 July 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका मन उत्सव और उत्साह में केंद्रित रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बाहर के खानपान से आपके स्वास्थ्य पर दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं। युवा सफलता तक पहुंचने के लिए प्रयासरत रहें और बीच में थक कर रुकने की जरूरत नहीं, बड़ा लक्ष्य कठिन मेहनत मांगता है। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यावहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे। आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत बनेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप महसूस करेंगे कि जीवनसाथी के साथ की एहमियत कितनी है। अपने भाई बहन का मार्गदर्शन करें और उनका सपोर्ट करने के लिए सदैव तत्पर रहें ताकि वह भी आगे बढ़ सकें। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों का आज बड़ा आर्डर फाइनल होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपका मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। आर्थिक तौर पर आप मजबूत होंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन परेशानियों वाला होगा, किसी न किसी तरह की उलझन शाम तक बनी रहेगी। नया काम शुरू करने के बजाए, पुराना काम समेटने पर ज्यादा ध्यान दें। जीवनसाथी से आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट भी मिल सकता है। किसी पर अधिक भरोसा करने से पहले उसे अच्छे से जान लेना बेहतर रहेगा। आज बुजुर्गों के प्यार और आशीर्वाद से घर के माहौल में उत्साह भरा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी प्रकार की जिम्मेदारियां आप पर आ सकती हैं। बिज़नेस में तो लाभ होगा लेकिन साथ ही खर्चे भी बढ़ेंगे। यदि आप जॉब करते है तो उसमे समस्या आएगी और आपका अपनी जॉब से मोहभंग हो सकता है। माता-पिता से संबंध अच्छे होने के साथ-साथ घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ भी आपके संबंध अच्छे बनेंगे। अगर आपका प्रेमी आपसे बात नहीं करना चाहता तो जबरदस्ती न करें। उनको समय दें स्थिति खुद सुधर जाएगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप कोई नई चीज सीख सकते हैं। नौकरी और व्यापार में पैसों के मामले उलझ सकते हैं। तनाव बना रह सकता है। नौकरी-पेशे वाले लोगों के लिए आज का दिन ऑफिस में दिन चुनौती भरा हो सकता है। आपको मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन संतोषजनक रहेगा। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

व्यवसाय करने वालों के लिए यह दिन अच्छा है। जीवनसाथी की सही सलाह से लाभ होगा। उनकी बातों पर ध्यान दें। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रहेंगे। मेहनत के बल पर आप हर चीज को अपने अनुकूल कर लेंगे। आपको आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते मिल सकते हैं। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेंगी। जल्दी लाभ कमाने के चक्कर में गलत तरीके नहीं अपनाए । पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। आप जहां भी कार्यरत हैं वहां पर आपके सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होने की संभावना बन रही हैं। किसी क्षेत्र में जोखिम न उठाएं। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करने होने की संभावना हैं। व्यापार में विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी और सभी कार्य निश्चित समय पर पूरे हो जाएंगे, इससे आपको प्रसन्नता होगी। आपकी किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी। लव पार्टनर के साथ मुलाक़ात का अवसर मिलेगा। साथी के सामने अपनी बात रखने का अनुकूल अवसर मिलेगा। घर में सुख शांति में कुछ खलल आ सकता है, सचेत रहने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नौकरी और व्यापार में पैसों के मामले उलझ सकते हैं। तनाव बना रह सकता है। निवेश आपके लिए नुकसानदायक साबित होने की उम्मीद है। इसलिए पहले पूर्ण विचार करके ही निवेश करें। जहां आवश्यक हो समझौता करने के लिए तैयार रहें। सामाजिक या पारिवारिक स्तर पर मानहानि अपमान का भय भी सताएगा। कोई खास काम करना भूल भी सकते हैं। पुराने दोस्त अचानक सामने आते हैं और वे मदद कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके विचारों में असमंजसता रह सकती है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ व सशक्त बनेगी। विद्यार्थियों को भी अपनी आशा व मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। कोई महान उद्देश्य लेकर जीवन पथ पर आप बढ़ रहे हैं। आपका मन अपने उद्देश्य पर एकाग्र और समर्पित रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। विपरीत लोगों की गतिविधियों से सचेत रहें। आप किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेंगे लेकिन आप इसकी ज्यादा चिंता ना करें। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा, घर में सुख शांति बनी रहेंगी। आज आप थोड़े सोच-विचार में रह सकते हैं। कोई नया काम करने से आपको बचना चाहिए। सरकारी और न्यायिक सेवा से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। अपने कार्यक्षेत्र में बहुत अच्छा करेंगे। हालांकि चीजें धीमी गति से आगे बढ़ सकती हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ तनाव पूर्ण रहेगी। आज आपके प्रिय किसी कारणवश आपसे नाराज रहेंगे। बेहतर होगा आप उनके मन की बात जानने का प्रयास करें। चुप रहने से आपके बीच गलतफहमियां और बढ़ सकती है। कारोबार के विस्तार के लिए लोन की आवश्यकता पड़ सकती है। अचानक मन में बदलाव आ सकते हैं जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।

आपने Rashifal 26 July 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 26 July 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 26 July 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button