राशिफल

Rashifal 13 July: आज इन 7 राशियों को मां लक्ष्मी से मिलेगा मनचाहा वरदान, जॉब की तलाश ख़त्म होगी

हम आपको गुरुवार 13 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 13 July 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। प्रॉपर्टी के कुछ उलझे हुए मामले आज सुलझ सकते हैं। आने वाले दिनों में कोई शुभ काम कर सकते है। दांपत्य जीवन में सभी का एक दूसरे के प्रति सामंजस्य बना रहेगा। जिससे परिवार तथा आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आक्रामक अंदाज में बात करेंगे, तो कुछ अपने ही लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पैतृक सम्पति को लेकर चल रहा वाद विवाद आज समाप्त हो जायेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। परिवार में नन्हें महमान के आगमन से ख़ुशी का माहौल बनेगा। बिजनेस को बढ़ाने के लिए आज आप कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। फिजूल के खर्चों से बचने की आवश्यकता है। छात्रों की पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। नौकरी- धंधे की रुकावटें खत्म हो जाएंगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका मन चिंतामुक्त रह सकता है। मसालेदार भोजन को त्यागकर, ताजे फल और सब्जियों का आनन्द लें। दोस्त से आपकी बहस हो सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम बना कर रखें। दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियाँ अनुकूल रहने वाली हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगो को अच्छा लाभ होगा। अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए आप नई योजनाएं बना सकते हैं। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जा सकते हैं। शासन सत्ता पक्ष से सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कारोबारी दिक्कतें बनी रहेंगी। इस समय अपनी व्यावसायिक गतिविधियों का गंभीरता तथा बारीकी से मूल्यांकन करने की जरूरत है। आपको दैनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। जॉब की तलाश ख़त्म होगी,जिससे अपनी जरूरतों को पूरा करेंगे। इंटरव्यू में जाने के लिए आज अच्छा समय है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपके वित्त के संबंध में दिन थोड़ा अस्थिर हो सकता है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है,नहीं तो वह आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, फिर भी अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। बाहरी लोगों का अपने घर में दखलअंदाजी ना होने दें। क्योंकि इस वजह से घर की सुख-शांति प्रभावित हो सकती हैं। आय के नए स्रोत आपके पास आएंगे मगर आपके खर्चों में भी भारी वृद्धि होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज चीजे आपकी उम्मीदों के अनुसार नहीं होंगी इसलिए कोई भी प्रमुख निर्णय आज न लें। आपको घर और बाहर दोनों जगह तालमेल बनाकर रखना बेहतर रहेगा, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। काम की अधिकता होने की वजह से आपको मेहनत थोड़ी ज्यादा करनी पड़ सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित किया जा सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज व्यवसाय में विस्तार व लाभ हो सकता है। जरूरी काम पहले करें, सफलता मिलेगी। वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए ही आर्थिक योजना बनाएं। दोस्तों के साथ कुछ बातें शेयर कर सकते हैं। समाज के कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे और परोपकार के कार्य करेंगे। आप की बातों से लोग प्रभावित होंगे। आपको कहीं कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है, जो आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। अगर आप खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आपको साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। छोटी सी भी चूक भारी नुकसान की वजह बन सकती है। धन की योजना बनाने के लिए यह अच्छा दिन है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपके जीवन में आने वाली सभी प्रकार की बुरी शक्तियां नष्ट हो जाएंगी। अनावश्यक व्यय से बचना होगा। आर्थिक क्षेत्र में उठाए गए कदम सफल होंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। व्यावसायिक कार्यों में बहुत अधिक चौकन्ना रहने की आवश्यकता है। अगर बीमा या निवेश संबंधी कोई प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल जायेगा। अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखें। आपका दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते समय अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ी रहेगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका कोई काम आज तय समय पर पूरा होगा। आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन औसत रहेगा। पैसों के मामले सुलझाने में कुछ लोग आपकी मदद कर सकते हैं। जितना समय आप अपने आप को देंगे उतना ही शांत महसूस करेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप गुस्से का शिकार हो सकते हैं, अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखने की कोशिश करें। आपके लिए आज समय अनुकूल है। व्यापार के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आमदनी में से कुछ पैसा आप भविष्य के लिए बचा सकते हैं। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बनेगा। इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

स्वास्थ्य के मामले में आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। अस्थिरता आपके व्यवसाय में बाधा उत्पन्न करेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आज घर के सदस्य आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। जो एक मुश्किल समस्या आपके सामने आई है, उसे पनपने न दें। लव लाइफ की बात करें तो आज की गई शुरुआत आपकी प्रेम कहानी को और मजबूत बना सकती है।

आपने Rashifal 13 July 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 13 July 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 13 July 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button