अध्यात्म

सावन में महादेव को ये चीजें करें अर्पित, जीवन में लौट आएगी खुशहाली, हर मनोकामना होगी पूरी

इस बार 4 जुलाई 2023 से सावन का पावन महीना शुरू हो गया है। इस बार मलमास की वजह से सावन 2 महीने का होगा। सावन का समापन 31 अगस्त को होगा। सावन का महीना भगवान शिव जी को समर्पित है। इस पूरे महीने भक्त भगवान शिव जी की विशेष पूजा अर्चना कर उन्हें प्रसन्न करने की हर संभव कोशिश करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव जी की पूजा की जाए तो इससे वह बहुत ही जल्द प्रसन्न होकर अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी कर देते हैं।

ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव जी की पूजा के दौरान अगर उनकी प्रिय चीजें अर्पित किया जाए तो इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है और महादेव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इन चीजों को अर्पित करने से भोलेनाथ खुश होकर अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी कर देते हैं। आखिर सावन में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए किन चीजों को अर्पित करना चाहिए? चलिए जानते हैं इसके बारे में…

सावन में ये चीजें भोलेनाथ को करें अर्पित

बेलपत्र

भगवान शिव जी की प्रिय चीजों में से एक बेलपत्र का स्थान सर्वप्रथम है। ऐसी मान्यता है कि बेलपत्र के बिना शिवजी की पूजा अधूरी होती है। इसलिए भोलेनाथ की पूजा में बेलपत्र चढ़ाना सबसे आवश्यक होता है। अगर सावन के महीने में बेलपत्र शिवजी को अर्पित किया जाए, तो इससे व्यक्ति की हर इच्छा पूरी हो जाती है। लेकिन बेलपत्र चढ़ाने के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए यानी कि जो बेलपत्र आप शिवलिंग पर चढ़ाना चाहते हैं, वह कहीं से भी कटा या फटा नहीं होना चाहिए।

धतूरा

शिवपुराण में इस बात का उल्लेख किया गया है कि भगवान शिव जी को धतूरा भी अत्यंत प्रिय है। भगवान शिवजी की पूजा में धतूरे का उपयोग जरूर किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाना बहुत महत्वपूर्ण फल देने वाला माना गया है। शिवजी को धतूरा चढ़ाने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।

आंकड़े का फूल

भगवान शिव जी के प्रिय चीजों में से एक आंकड़े का फूल है। आंकड़े के फूल विशेष तौर पर भगवान शिवजी को अर्पित किए जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि शिवजी को आंकड़े का फूल चढ़ाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

बेला के फूल

शिव पुराण के अनुसार देखा जाए तो सावन के पावन महीने में भगवान शिव जी को बेला के फूल अर्पित किए जाए, तो इससे सुंदर और सुशील वधू की प्राप्ति होती है।

घी

शिवपुराण में जिक्र किया गया है कि सावन के महीने में भगवान शिव जी का घी से अभिषेक किया जाए तो इससे शारीरिक कमजोरी से छुटकारा मिलता है।

जूही के फूल

सावन के पावन महीने में अगर भगवान शिव जी को जूही के फूल चढ़ाए जाए तो इससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। इतना ही नहीं बल्कि मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

तिल

सावन के पावन महीने में भगवान शिव जी को तिल अर्पित किए जाए तो इससे समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष प्राप्त होता है।

चावल

सावन के महीने में भगवान शिव जी को चावल भी अर्पित करना चाहिए। शिव पुराण के अनुसार शिव को चावल चढ़ाने से घर में धन से जुड़ी हुई परेशानियां नहीं रहती हैं। लेकिन आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि चावल टूटे हुए ना हो।

Back to top button